Apple फैंस के लिए खुशखबरी, 2027 में होगा सबसे बड़ा लॉन्च

Apple फैंस के लिए खुशखबरी, 2027 में होगा सबसे बड़ा लॉन्च

5 mins read
1 views
June 17, 2026

Apple iPhone 20th Anniversary: क्या Apple अगले साल अपने सबसे बड़े iPhone सरप्राइज की तैयारी कर रहा है? ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2027 में iPhone की 20वीं सालगिरह के मौके पर कई नए और बेहद खास डिवाइस लॉन्च कर सकती है। इनमें एज-टू-एज डिस्प्ले वाला नया iPhone, फोल्डेबल iPhone और कैमरा वाले AirPods शामिल हो सकते हैं।

Apple iPhone 20th Anniversary: Apple का बड़ा खुलासा, Foldable iPhone के साथ Camera AirPods भी होंगे लॉन्च।

20वीं सालगिरह पर मिलेगा बिल्कुल नया iPhone

Apple का यह खास iPhone मौजूदा मॉडल्स से काफी अलग हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में किनारों तक फैली डिस्प्ले और कर्व्ड ग्लास डिजाइन देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इन डिवाइस का कोडनेम V73 और V74 है। इन्हें iPhone 18 Pro सीरीज के अपग्रेडेड मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है। फोन में Apple का नया 2nm A21 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो पहले से ज्यादा तेज और पावरफुल होगा।

READ MORE: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, Apple ने लॉन्च किया iOS 27

फोल्डेबल iPhone भी हो सकता है लॉन्च

कई सालों से फोल्डेबल iPhone को लेकर चर्चा चल रही है। अब रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी 2027 में दस्तक दे सकता है। इस डिवाइस का संभावित कोडनेम V78 बताया गया है। अगर ऐसा होता है तो Apple सीधे Samsung और अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोन कंपनियों को चुनौती देगा।

AirPods में मिलेगा कैमरा का नया इस्तेमाल

Apple केवल iPhone पर ही फोकस नहीं कर रहा है। कंपनी कैमरा वाले AirPods पर भी काम कर रही है। हालांकि ये कैमरे फोटो खींचने के लिए नहीं होंगे। इन कैमरों का इस्तेमाल Visual Intelligence फीचर्स के लिए किया जाएगा। यूजर बिना फोन निकाले Siri से आसपास की जगह, किसी वस्तु या लोकेशन के बारे में सवाल पूछ सकेंगे। इससे AirPods पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बन सकते हैं।

क्या है Apple की बड़ी रणनीति?

विशेषज्ञों का मानना है कि Apple अब AI और स्मार्ट हार्डवेयर को एक साथ जोड़ने की तैयारी कर रहा है। नया iPhone, फोल्डेबल डिजाइन और AI आधारित AirPods कंपनी की अगली पीढ़ी की टेक्नोलॉजी का हिस्सा हो सकते हैं।

READ MORE: Apple Smart Glasses लॉन्च में देरी, AI तकनीक पर जारी काम

फिलहाल Apple ने इन डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन सामने आई रिपोर्ट्स इशारा करती हैं कि 2027 Apple के लिए बड़ा साल साबित हो सकता है। अगर ये दावे सही निकले, तो iPhone और AirPods दोनों में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bitcoin में भारी गिरावट, निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?
Previous Story

Bitcoin में भारी गिरावट, निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?

Latest from Latest news

Don't Miss