JEE Main 2027: रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू, छात्रों जुटाएं ये दस्तावेज

JEE Main 2027: रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू, छात्रों जुटाएं ये दस्तावेज

9 mins read
1 views
October 18, 2026

JEE Main Registration : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से JEE Main 2027 सेशन 1 की परीक्षा का आयोजन जनवरी में किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है। अब उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक, NTA अक्टूबर 2026 के अंत तक JEE Main 2027 सेशन 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। हालांकि, रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। 

JEE Main 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन अक्टूबर 2026 के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है। जानें परीक्षा की तारीखें, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी। 

ऐसे में जो छात्र इंजीनियरिंग में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें अभी से जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए, ताकि आवेदन शुरू होने पर किसी तरह की परेशानी न हो। आइए जानते हैं कि JEE Main 2027 के लिए कौन आवेदन कर सकता है, रजिस्ट्रेशन कब शुरू होने की उम्मीद है और किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। 

JEE Main 2027 की परीक्षा कब होगी? 

JEE Main 2027 सेशन 1 की परीक्षा जनवरी में आयोजित की जानी प्रस्तावित है। इसके लिए तय शेड्यूल के अनुसार परीक्षा की तारीखें इस प्रकार हैं: 

  • 22 जनवरी 2027 
  • 23 जनवरी 2027 
  • 24 जनवरी 2027 
  • 28 जनवरी 2027 
  • 29 जनवरी 2027 
  • 30 जनवरी 2027 

इसके अलावा, 31 जनवरी 2027 को बफर डेट के तौर पर रखा गया है। 

READ MORE : विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप चाहिए? जानें जरूरी नियम 

JEE Main 2027 के लिए कौन कर सकता है आवेदन? 

JEE Main एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए इंजीनियरिंग कोर्स, खासकर बीटेक में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को मौका मिलता है। जो छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, IIT में दाखिले के लिए होने वाली JEE Advanced परीक्षा में शामिल होने के लिए भी JEE Main देना जरूरी है। JEE Main में प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 2.5 लाख योग्य उम्मीदवार JEE Advanced के लिए पात्र होते हैं। JEE Main 2027 में वे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं या 12वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं। इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय होना जरूरी है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले संबंधित परीक्षा के आधिकारिक पात्रता नियम भी जांच लेने चाहिए। 

JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा? 

NTA ने अभी तक रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, उम्मीद है कि सेशन 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर 2026 के अंत में शुरू हो सकती है। उम्मीदवारों को नवंबर 2026 तक आवेदन का मौका मिलने की संभावना है। वहीं, JEE Main 2027 सेशन 2 की परीक्षा अप्रैल 2027 में प्रस्तावित है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फरवरी 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। उम्मीदवार सेशन 1 के साथ-साथ सेशन 2 की परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से किया जा सकेगा। 

READ MORE : Market Demand से कैसे बदल रही Data Science Education? 

रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं? 

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को ये दस्तावेज तैयार रखने चाहिए: 

  • हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो। 
  • सादे कागज पर किए गए हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी। 
  • जन्मतिथि के सत्यापन के लिए 10वीं का सर्टिफिकेट या मार्कशीट। 
  • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र। 
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए संबंधित श्रेणी का प्रमाण पत्र। 
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए PwD या UDID प्रमाण पत्र। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले सभी दस्तावेजों की जानकारी और स्कैन कॉपी तैयार रखें। आवेदन की तारीख और जरूरी निर्देशों के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss