iphone smartphone fertility rate decline study

रिसर्च का दावा: iPhone के कारण दुनिया में कम पैदा हो रहे बच्चे?

6 mins read
149 views
June 9, 2026

iPhone Study: क्या आपके हाथ में पकड़ा यह स्मार्टफोन दुनिया की जन्म दर घटाने का सबसे बड़ा कारण बन गया है? ताज़ा शोध यही कह रहे हैं। दो नई स्टडीज़ में सामने आया है कि 2007 में iPhone के आने के बाद से दुनियाभर में Fertility Rate में जो गिरावट शुरू हुई, उसके पीछे स्मार्टफोन की बड़ी भूमिका हो सकती है।

NBER की लेटेस्ट स्टडी: iPhone लॉन्च के बाद 128 देशों में प्रजनन दर गिरी। स्मार्टफोन ने 33–52% तक जन्म दर घटाई चौंकाने वाले तथ्य।

iPhone आया और जन्म दर गिरने लगी

अमेरिका के National Bureau of Economic Research की स्टडी के मुताबिक, अमेरिका में 1980 से 2007 तक जन्म दर काफी स्थिर रही। लेकिन जैसे ही iPhone आया, गिरावट शुरू हो गई। 2024 तक यह दर 2007 के मुकाबले 22 प्रतिशत तक गिर चुकी है। शोधकर्ताओं ने 2007 से 2011 के बीच का खास अध्ययन किया जब iPhone सिर्फ AT&T नेटवर्क पर मिलता था। जिन काउंटीज़ में AT&T की कवरेज अच्छी थी, वहां जन्म दर ज़्यादा गिरी। 15 से 19 साल की लड़कियों में 8 प्रतिशत और 20 से 24 साल की महिलाओं में 6.6 प्रतिशत तक की कमी देखी गई।

सिर्फ अमेरिका नहीं, पूरी दुनिया में एक जैसा पैटर्न

University of Cincinnati के अर्थशास्त्रियों ने 128 देशों में Smartphone Adoption और Teenage Fertility Rates का अध्ययन किया। नतीजा हैरान करने वाला था अलग-अलग संस्कृति, सरकार और आर्थिक हालात वाले देशों में भी एक जैसी गिरावट दिखी। शोधकर्ताओं ने लिखा जो भी इसकी वजह है, वो कुछ ऐसा था जो एक ही वक्त में पूरी दुनिया में एक ही रूप में पहुंचा। उन्होंने इसे Common Global Technology Shock कहा।

READ MORE: Apple के Foldable iPhone को झटका! लॉन्च में होगी देरी

फोन ने बदला रिश्तों का तरीका

  • स्टडी में बताया गया कि स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ:
  • आमने-सामने मिलना-जुलना कम हुआ
  • शारीरिक संबंधों में कमी आई
  • Pornography consumption बढ़ी
  • गर्भनिरोधक और प्रजनन स्वास्थ्य की जानकारी आसानी से मिलने लगी, जिससे अनचाही गर्भधारण घटीं

जनसंख्या विशेषज्ञ डॉ. अनिल वर्मा कहते हैं स्मार्टफोन ने युवाओं की पूरी सामाजिक दुनिया बदल दी है। जब असली रिश्ते स्क्रीन पर सिमट जाएँ, तो परिवार बनाने की सोच भी पीछे चली जाती है।

READ MORE: Apple के पिंक iPhone ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, Photo Viral

सिर्फ फोन नहीं और भी हैं वजहें

दोनों स्टडीज यह भी मानती हैं कि स्मार्टफोन अकेला कारण नहीं है। महंगाई, देर से शादी, बढ़ती शिक्षा, करियर की प्राथमिकता और बदलती सोच ये सब भी ज़िम्मेदार हैं, लेकिन यह पहली बार है जब किसी एक तकनीक को इतने बड़े जनसांख्यिकीय बदलाव से सीधे जोड़ा गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss