AI layoffs Europe: आईटी सेक्टर, हेल्थ सेक्टर और सरकारी विभाग के बाद बैंकिंग सेक्टर में भी आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस का प्रभाव तेजगति से बढ़ने लगा है। लेकिन इसी बीच Morgan Stanley की एक रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी पर नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा है। अगले पांच वर्षों में 20 प्रतिशत नौकरी जा सकती है। यह छंटनी अचनाक से नहीं होगी। यह धीरे-धीरे रिटायरमेंट और स्वैच्छिक रिटायरमेंट के रूप में जाएगी।
बैंकिंग इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उत्पादकता बढ़ने के साथ लागत में भारी कमी की उम्मीद लेकिन जॉब पर खतरा…जानें क्यों?
एआई से बढ़ेगी बैंकों की उत्पादकता
रिपोर्ट में बैंक में उत्पादकता बढ़ाने की बात कही गई है। अनुमान है कि यह 30 प्रतिशत तक पढ़ सकती है। ऐसे में बैक ऑफिस, सपोर्ट सिस्टम और डेटा प्रोसेसिंग जैसे पद एआई के कोपभाजन का शिकार हो सकती है। यूरोप के कई बैंक ने इस दिशा में पहल भी शुरू कर दिया है। Standard Chartered ने आने वाले चार वर्षों में करीब 8,000 सपोर्ट रोल कम करने की योजना बनाई है। वहीं, HSBC भी लगभग 20,000 नौकरियों में कटौती करने पर विचार कर रही है।
READ MORE- नौकरियों और आर्थिक बदलावों के लिए OpenAI Foundation ने खोला 250M डॉलर का फंड
एआई से अरबों की बचत की उम्मीद
जर्मनी के कॉमर्ज़बैंक एजी की CEO Bettina Orlopp का कहना है कि एआई तकनीक आने वाले वर्षों में बैंक के लिए लगभग 350 मिलियन यूरो की बचत करा सकती है। बैंक अब एआई की मदद से ग्राहकों की जरूरत समझने, सही प्रोडक्ट सुझाने और निवेश सेवाओं को ज्यादा स्मार्ट बनाने पर भी काम कर रहे हैं। जिन बैंकों के पास रिटेल बैंकिंग, इंश्योरेंस, सेविंग और वेल्थ मैनेजमेंट का बड़ा नेटवर्क है, उन्हें इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।
टेक दिग्गजोन ने क्या कहा?
ओपनएआई के CEO Sam Altman ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एक एआई कॉन्फ्रेंस में कहा कि एआई की वजह से जिस स्तर की नौकरी खत्म होने की भविष्यवाणी की जा रही थी, वैसा असर अभी तक देखने को नहीं मिला है। उनके मुताबिक एंट्री-लेवल व्हाइट कॉलर जॉब्स पर एआई का प्रभाव उम्मीद से काफी कम रहा है। वहीं एनवीडिया के CEO Jensen Huang ने भी उन कंपनियों की आलोचना की जो एआई के नाम पर छंटनी को सही ठहराने की कोशिश कर रही हैं।
उक्त बातों से साफ है कि एआई के कारण नौकरी जाएगी लेकिन दूसरा पहलू यह है कि जो एआई के साथ आगे बढ़ेगा उन्हें नौकरी के अवसर भी मिलेंगे।
