ChatGPT अब बनेगा डिजिटल मनी मैनेजर, OpenAI ने लॉन्च किया Finance Dashboard

ChatGPT अब बनेगा डिजिटल मनी मैनेजर, OpenAI ने लॉन्च किया Finance Dashboard

6 mins read
1 views
May 17, 2026

ChatGPT Finance Feature: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बढ़ता प्रभाव और उसका उसका तेजगति से इस्तेमाल ने टेक जगत को बदल रख देगा। दरअसल, ओपनएआई ने ChatGPT में Finance फीचर जोड़ा है। इस नए फाइनेंस डैशबोर्ड में यूज़र्स अपने खर्च, निवेश, सब्सक्रिप्शन, आने वाले बिल और मासिक लेनदेन का पूरा सारांश देख सकता है। इसके अलावा, एआई  यह भी बताएगा कि कहां अनावश्यक खर्च हो रहा है या बचत कैसे बढ़ाई जा सकती है। यानी एक फाइनेंस असिस्टेंस की तरह काम करेगा। तो आइए जानते हैं इस उपयोगी फीचर के बारे में विस्तार से।

ओपनएआई और प्लेड की साझेदारी के बाद ChatGPT अब 12,000 से ज्यादा बैंक अकाउंट्स से जुड़ सकेगा। जानिए इस नए AI फीचर की खास बातें और प्राइवेसी चिंताएं।

सुविधा के साथ बढ़ी प्राइवेसी की चिंता

सुविधा तो इतनी जबरदस्त है कि आप सिर्फ एक प्रॉप्ट लिखेंगे कि मैं हर महीने कितना खर्च कर रहा हूं और किस हेड में अधिक खर्च कर रहा हूं। तो चैटजीपीटी झट से आपके बैंकिंग डेटा के आधार पर जवाब दे देगा। सेविंग और निवेश की भी सुझाव देगा। लेकिन इन खूबियां के साथसाथ डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर बहस भी तेज हो गई है। बैंक अकाउंट, खर्च और निवेश जैसी संवेदनशील जानकारी एआई प्लेटफॉर्म से जोड़ना कई विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बन सकता है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि यूजर्स को यह आजादी रहेगी  की वो जब चाहे अपने बैंक अकाउंट डिस्कनेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही फाइनेंशियल मेमोरी भी डिलिट कर सकते हैं। फिर सवाल उठ रहे हैं कि ऐसे में साइबर सुरक्षा के खतरे बढ सकते हैं।

READ MORE- Google और SpaceX मिलकर अंतरिक्ष में भेजेंगे AI सेंटर?

AI कंपनियों के बीच बढ़ेगी नई प्रतिस्पर्धा

तकनीक जगत के जानकारों की माने तो ओपनएआई अपने चैटबॉट के जरिए स्मार्ट फाइनेंस प्लेटफार्म में भी बदलने की कोशिश कर रही है। अगर इसकी लोकप्रियता बढ़ी तो आनेवाले दिनों में अन्य कंपनियां भी एआई आधारित बैंकिंग और खर्च प्रबंधन सेवाएं शुरू कर सकती है। बता दें कि, कंपनी इसे फिलहाल, अमेरिका में ChatGPT Pro यूज़र्स के लिए वेब और iOS ऐप पर उपलब्ध कराया गया है। अगर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो भविष्य में अन्य देशों और प्लेटफॉर्म्स पर भी इसका विस्तार किया जा सकता है।

READ MORE- अब कोडिंग जेब में: OpenAI Codex बना मोबाइल AI कंट्रोल सेंटर

क्या AI पर भरोसा करेंगे लोग?

एक तरफ AI आधारित फाइनेंस मैनेजमेंट लोगों के लिए समय बचाने और बेहतर आर्थिक योजना बनाने का साधन बन सकता है, वहीं दूसरी तरफ कई यूज़र्स अपनी निजी बैंकिंग जानकारी किसी चैटबॉट के साथ साझा करने में सहज महसूस नहीं करेंगे। अब भी सवाल यही है कि क्या लोग अपने वित्तीय जानकारी एआई को सौंप देंगे?

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

Apple और Spotify की साझेदारी से बदलेगी वीडियो स्ट्रीमिंग दुनिया

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss