ChatGPT अकाउंट कैसे बनाएं और FREE में इस्तेमाल कैसे करें?

ChatGPT अकाउंट कैसे बनाएं और FREE में इस्तेमाल कैसे करें?

6 mins read
1 views
May 15, 2026

ChatGPT Free Use: आज के समय में ChatGPT बहुत ही लोकप्रिय AI टूल बन चुका है, जिसकी मदद से लोग अपने रोजमर्रा के कई काम को आसानी से कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि आप इसे FREE में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप पहली बार ChatGPT का उपयोग करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं।

ChatGPT का FREE इस्तेमाल कैसे करें? यहां जानें अकाउंट बनाने से लेकर लॉगिन और सवाल पूछने तक की पूरी प्रक्रिया।

ChatGPT अकाउंट बनाने का तरीका

ChatGPT अकाउंट बनाना बहुत आसान है और इसे कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है।

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउजर खोलें और ChatGPT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर इसका मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
  • होम पेज पर आपको ‘Log in’ और ‘Sign up’ का विकल्प दिखेगा। नया अकाउंट बनाने के लिए ‘Sign up’ पर क्लिक करें।
  • आप सीधे अपने Google (Gmail), Apple या Microsoft अकाउंट से भी साइन-इन कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो ईमेल ID डालकर नया पासवर्ड भी बना सकते हैं।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। उस पर एक 6 डिजिट OTP कोड आएगा, जिसे डालकर वेरिफाई करना होगा।

इतना करने के बाद आपका ChatGPT अकाउंट तैयार हो जाता है।

ChatGPT को FREE में कैसे इस्तेमाल करें?

अकाउंट बनने के बाद आप ChatGPT को बहुत आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • ChatGPT Login पेज पर अपनी ईमेल ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर ‘What can I help you with? लिखा दिखेगा।
  • मैसेज बॉक्स में आप अपना सवाल लिख सकते हैं।
  • Send बटन दबाएं और ChatGPT आपको तुरंत जवाब देगा।

READ MORE: ChatGPT ने बढ़ाया अपराध? OpenAI पर शुरू हुई जांच

ChatGPT FREE वर्जन की खास बातें

ChatGPT का FREE वर्जन बहुत उपयोगी है और इसमें कई फीचर्स मिलते हैं।

  • आप किसी भी विषय पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • ईमेल लिखने, कंटेंट बनाने और कोडिंग में मदद मिलती है।
  • अनुवाद (Translation) आसानी से किया जा सकता है।
  • पढ़ाई और असाइनमेंट में भी सहायता मिलती है।
  • आप अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग सवाल पूछ सकते हैं।

READ MORE: ChatGPT क्या है और यह कैसे काम करता है?

ChatGPT क्यों है उपयोगी?

ChatGPT सिर्फ एक चैट टूल नहीं है, बल्कि यह एक AI असिस्टेंट की तरह काम करता है। यह आपकी सोचने की क्षमता को बढ़ाने, काम को तेज करने और नई जानकारी सीखने में मदद करता है। चाहे आप स्टूडेंट हों, ऑफिस में काम करते हों या कंटेंट क्रिएटर हों, यह हर किसी के लिए उपयोगी है।

अगर आप अपने काम को आसान और बेहतर बनाना चाहते हैं, तो ChatGPT आपके लिए एक बेहतरीन टूल है। इसका अकाउंट बनाना आसान है, और इसे मुफ़्त में इस्तेमाल करना भी बहुत सरल है। बस कुछ आसान स्टेप्स फ़ॉलो करें, और आप तुरंत ही AI की दुनिया का हिस्सा बन सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

𝗠𝗲𝘁𝗮 विज्ञापन आंकड़ों ने बढ़ाई हलचल, उठे नए सवाल
Previous Story

Meta विज्ञापन आंकड़ों ने बढ़ाई हलचल, उठे नए सवाल

Latest from Chatbot

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss