अब कोडिंग जेब में: OpenAI Codex बना मोबाइल AI कंट्रोल सेंटर

अब कोडिंग जेब में: OpenAI Codex बना मोबाइल AI कंट्रोल सेंटर

6 mins read
1 views
May 16, 2026

Codex mobile integration: ओपनएआई ने कोडेक्स को अब  Mac के दायरे से बहार निकलकर इसे चैटजीपीटी मोबाइल ऐप के माध्यम से iPhone, iPad और Android पर भी उपलब्ध करा दिया है। अब यूज़र अपने फोन से भी एआई कोडिंग असिस्टेंट के काम को मॉनिटर और मैनेज कर सकते हैं।

अब यूज़र्स अपने फोन से Codex को कर सकते हैं रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं और लाइव AI कोडिंग प्रोजेक्ट्स को मैनेज कर सकते हैं।

कोडेक्स का रिमोट कंट्रोल मॉडल

पहले Codex केवल Mac पर एक अलग ऐप के रूप में काम करता था। अब इसे ChatGPT मोबाइल ऐप में जोड़कर रिमोट एक्सेस सिस्टम बनाया गया है। यूज़र अपने लैपटॉप, मैक मिनी या किसी रिमोट मशीन पर चल रहे कोडेक्स को फोन से कंट्रोल कर सकते हैं। इससे काम की निगरानी पहले से ज्यादा आसान हो गई है।

लाइव सिंक और रियल-टाइम अपडेट फीचर

OpenAI का कहना है कि मोबाइल ऐप में कोडेक्स का लाइव स्टेट दिखता है। यानी जो भी काम मशीन पर हो रहा है, वह सीधे फोन पर दिखाई देता है। इसमें टर्मिनल आउटपुट, स्क्रीनशॉट, टेस्ट रिजल्ट और कोड डिफ्स शामिल हैं। इससे डेवलपर्स बिना कंप्यूटर के भी पूरी प्रगति ट्रैक कर सकते हैं।

QR कोड से आसान कनेक्शन सिस्टम

यूजर्स जब Codex for Mac शुरू करेंगे तो वहां एक QR कोड दिखेगा। यूज़र उसे ChatGPT मोबाइल ऐप से स्कैन करके तुरंत कनेक्ट कर सकते हैं। इससे सेटअप की प्रक्रिया आसान हो जाता है। मतलब इतना आसान कि कोई मुश्किल लॉगिन या कॉन्फ़िगरेशन की जरूरत ही नहीं रह जाती। इसके अलावे मल्टी-टास्किंग और अप्रूवल बेस्ड वर्कफ्लो भी बड़ी आसानी से कर सकते हैं।

अब यूज़र फोन से ही कोडेक्स के टास्क को अप्रूव कर सकते हैं या नए प्रॉम्प्ट भेज सकते हैं। यह सिस्टम लंबे चलने वाले एआई एजेंट वर्कफ्लो को भी सपोर्ट करता है। साथ ही, यूजर नए आइडिया जोड़ सकते हैं या आउटपुट रिव्यू कर सकते हैं।

READ MORE- TanStack Attack ने हिलाई OpenAI की सुरक्षा,लाखों यूजर्स को अलर्ट

सुरक्षा और सिस्टम कंट्रोल मशीन पर ही

ओपनएआई ने स्पष्ट किया है कि फाइलें, यूजर आईडी और लोकल सेटअप मशीन पर ही सुरक्षित रहते हैं। मोबाइल ऐप केवल कंट्रोल और मॉनिटरिंग इंटरफेस की तरह काम करता है। इससे सुरक्षा और प्राइवेसी दोनों बनाए रखी जाती हैं। फिलहाल यह सुविधा Mac और मोबाइल यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी जल्द ही Windows सपोर्ट भी जोड़ने की योजना में है। इससे कोडेक्स का उपयोग और भी व्यापक हो जाएगा।

READ MORE- Google और SpaceX मिलकर अंतरिक्ष में भेजेंगे AI सेंटर?

एआई डेवलपमेंट में नया बदलाव

ओपनएआई लगातार कोडेक्स और चैटजीपीटी को बेहतर बना रहा है। हाल ही में GPT-5.5 और Images 2 जैसे अपग्रेड भी जारी किए गए हैं। इससे साफ है कि कंपनी एआई डेवलपमेंट को और ज्यादा ऑटोमेटेड और मोबाइल फ्रेंडली बनाने के लिए तत्पर है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Google और SpaceX मिलकर अंतरिक्ष में भेजेंगे AI सेंटर?
Previous Story

Google और SpaceX मिलकर अंतरिक्ष में भेजेंगे AI सेंटर?

Latest from Artificial Intelligence