Apple और Spotify की साझेदारी से बदलेगी वीडियो स्ट्रीमिंग दुनिया

5 mins read
6 views
May 17, 2026

Spotify Video Podcast: Spotify अब अपने वीडियो पॉडकास्ट सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए Apple की HTTP Live Streaming (HLS) टेक्नोलॉजी अपनाने जा रहा है। इस अपडेट से वीडियो की क्वालिटी बेहतर होगी और अलग-अलग इंटरनेट स्पीड पर भी स्ट्रीमिंग ज्यादा स्मूथ और स्थिर रहेगी।

Spotify वीडियो पॉडकास्ट में बड़ा अपग्रेड करने जा रहा है। Apple की HLS तकनीक से स्ट्रीमिंग बेहतर होगी और क्रिएटर्स को ज्यादा सुविधा मिलेगी।

HLS टेक्नोलॉजी क्या करेगी?

HLS (HTTP Live Streaming) एक Apple तकनीक है, जो यूजर की इंटरनेट स्पीड के अनुसार वीडियो की क्वालिटी को अपने आप बदल देती है। इससे वीडियो बार-बार रुकने या बफर होने की समस्या कम हो जाती है।

Spotify के अनुसार, इस तकनीक के आने से वीडियो पॉडकास्ट का एक्सपीरियंस काफी बेहतर होगा। चाहे मोबाइल डेटा हो या तेज Wi-Fi, वीडियो बिना रुकावट के चल सकेगा।

READ MORE: Mark Zuckerberg हुए रोमांटिक, यहां सुनें उनका नया गाना

क्रिएटर्स के लिए आसान होगा काम

इस नए सिस्टम के बाद वीडियो पॉडकास्ट बनाना और उन्हें पब्लिश करना आसान हो जाएगा। खास बात यह है कि क्रिएटर्स को अपनी मौजूदा सेटिंग या पब्लिशिंग प्रोसेस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Spotify का कहना है कि इससे वीडियो पॉडकास्ट को Apple Podcasts जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी आसानी से भेजा और मोनेटाइज किया जा सकेगा।

READ MORE: IPhone युजर्स को मिलेगा करोड़ों, जानें क्या है Apple की गलती

थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म को भी मिलेगा सपोर्ट

Spotify अब कई थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म्स जैसे Libsyn, Podigee, Audioboom, Audiomeans और Podspace को भी सपोर्ट कर रहा है। ये प्लेटफॉर्म अब सीधे Spotify पर वीडियो पॉडकास्ट भेज सकेंगे और Spotify Partner Program के जरिए कमाई भी कर सकेंगे।

वीडियो पॉडकास्ट पर बढ़ता फोकस

Spotify ने 2020 में वीडियो पॉडकास्ट फीचर शुरू किया था और तब से यह तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी ने हाल ही में वीडियो मोनेटाइजेशन के नियम भी आसान किए हैं ताकि ज्यादा क्रिएटर्स जुड़ सकें। Spotify के मुताबिक, अब तक 390 मिलियन से ज्यादा यूजर्स वीडियो पॉडकास्ट स्ट्रीम कर चुके हैं, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

अब कोडिंग जेब में: OpenAI Codex बना मोबाइल AI कंट्रोल सेंटर
Previous Story

अब कोडिंग जेब में: OpenAI Codex बना मोबाइल AI कंट्रोल सेंटर

Latest from Apps

Don't Miss