Nvidia Interim CEO : क्या Nvidia जैसी दुनिया की बड़ी AI कंपनी की कमान अब एक महिला के हाथों में होगी? कंपनी के CEO जेन्सन हुआंग के इस्तीफे के बाद CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी अब स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश भी करेगी। क्रेस के सामने AI और चिप कारोबार में Nvidia की मजबूत स्थिति बनाए रखने की बड़ी चुनौती होगी।
Nvidia की कमान संभालेंगी कोलेट क्रेस? जानिए कौन हैं कंपनी की नई अंतरिम CEO।
कौन हैं कोलेट क्रेस?
कोलेट क्रेस 2013 से Nvidia में कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। कंपनी में आने से पहले उन्हें बड़ी टेक कंपनियों में करीब 25 साल काम करने का अनुभव मिला। उन्होंने Cisco में करीब 3 साल तक सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और CFO के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के कई कारोबार, इंजीनियरिंग और वित्तीय कामकाज की जिम्मेदारी संभाली।
Microsoft में भी निभा चुकी हैं अहम भूमिका
Nvidia से पहले क्रेस ने Microsoft में करीब 13 साल काम किया। इस दौरान वह कंपनी के सर्वर और टूल्स डिवीजन की CFO भी रहीं। उन्होंने करीब 4 साल तक इस पद पर काम किया। टेक्नोलॉजी और वित्तीय प्रबंधन का उनका लंबा अनुभव Nvidia के लिए अहम माना जा रहा है।
READ MORE: NVIDIA ने लॉन्च किया Open Agent Safety Platform
अंतरिम CEO बनने के बाद क्या बोलीं क्रेस?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरिम CEO बनने के बाद क्रेस ने कहा कि वह जेन्सन हुआंग की बनाई मजबूत नींव को आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को Nvidia की सबसे बड़ी ताकत बताया। क्रेस ने कहा कि टीम मिलकर कंपनी को आगे ले जाएगी। उनका जोर पिछले 33 साल में हुआंग के नेतृत्व में बनी कंपनी की मजबूत स्थिति को बनाए रखने पर रहेगा।
READ MORE: ARK Invest ने NVIDIA, SpaceX, Tesla खरीदे, ETF में Kalshi जोड़ा
AI और चिप कारोबार पर रहेगा फोकस
क्रेस ने साफ किया कि Nvidia का फोकस Accelerated Computing और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बना रहेगा। कंपनी नए कारोबारी अवसरों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। उन्होंने ग्राहकों, कारोबारी साझेदारों, डेवलपर्स और शेयरधारकों को बेहतर सेवाएं देने की प्रतिबद्धता भी जताई।
