AC Sleep Mode: गर्मी का मौसम आते ही एयर कंडीशनर (AC) लोगों की जरूरत बन जाता है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। ऐसे में लोग आरामदायक नींद के लिए रात को AC चलाकर सोते हैं, लेकिन कई लोग बिजली बचाने और बेहतर कूलिंग के लिए AC का Sleep Mode इस्तेमाल करते हैं। सवाल यह है कि यह मोड आखिर काम कैसे करता है और क्या इससे सच में बिजली की बचत होती है?
रात को AC का Sleep Mode ON करते हैं? जानें इससे कूलिंग पर क्या असर पड़ता है और बिजली का बिल कितना बचता है।
कैसे काम करता है AC का Sleep Mode?
आजकल लगभग सभी मॉडर्न AC में Sleep Mode का फीचर दिया जाता है। हालांकि, इसका काम करने का तरीका कंपनी और मॉडल के हिसाब से थोड़ा अलग हो सकता है। कुछ AC में यह फीचर टाइमर की तरह काम करता है। इससे रात में उठकर AC बंद करने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं, कुछ एडवांस्ड मॉडल में Sleep Mode थोड़ा स्मार्ट तरीके से काम करता है।
इसमें AC धीरे-धीरे कमरे का तापमान एडजस्ट करता है। यानी AC लगातार तेज कूलिंग नहीं करता, बल्कि तापमान को आरामदायक स्तर पर बनाए रखता है, ताकि ज्यादा ठंड या गर्मी की वजह से आपकी नींद खराब न हो।
READ MORE: Reliance Digital Sale 2026: सस्ते में खरीदें AC, TV
फैन स्पीड भी हो जाती है कम
कई एयर कंडीशनर (AC Price) में Sleep Mode ऑन करने के बाद फैन की स्पीड कम हो जाती है। इससे AC का शोर कम सुनाई देता है और कमरे में हल्की, लेकिन लगातार ठंडक बनी रहती है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें हल्की आवाज में बेहतर नींद आती है। कुछ मॉडल में Sleep Mode को टाइमर के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
READ MORE: इन्वर्टर AC vs नॉन-इन्वर्टर AC: 2026 में कौन सा खरीदें?
क्या बिजली की बचत होती है?
अगर बिजली खपत की बात करें, तो Sleep Mode बिजली बचाने में मदद करता है क्योंकि AC पूरी रात लगातार हाई पावर पर नहीं चलता। तापमान और फैन स्पीड कम होने से कंप्रेसर पर कम दबाव पड़ता है, जिससे बिजली की खपत घट सकती है। हालांकि, बिजली कितनी बचेगी, यह आपके AC मॉडल, कमरे के तापमान और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करता है।
क्या Sleep Mode इस्तेमाल करना चाहिए?
अगर आप रात में आरामदायक नींद के साथ बिजली बचाना चाहते हैं, तो AC का Sleep Mode एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कमरे को जरूरत के हिसाब से ठंडा रखता है और बेवजह ज्यादा कूलिंग से बचाता है।
