𝗥𝗲𝗹𝗶𝗮𝗻𝗰𝗲 𝗗𝗶𝗴𝗶𝘁𝗮𝗹 𝗦𝗮𝗹𝗲 𝟮𝟬𝟮𝟲: सस्ते में खरीदें 𝗔𝗖, 𝗧𝗩

Reliance Digital Sale 2026: सस्ते में खरीदें AC, TV

6 mins read
1 views
May 13, 2026

Reliance Digital Sale: अगर आप नया स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज या AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। Reliance Digital ने अपनी नई Reliance Digital Sale 2026 शुरू कर दी है, जिसमें कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह सेल (Reliance Digital Sale 2026) 17 मई तक चलेगी और ग्राहक इसका फायदा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उठा सकते हैं।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस डिजिटल (Reliance Digital JIO) की इस सेल में स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज, एयर कंडीशनर और दूसरे हॉम इलेक्ट्रॉनिक्स (Home Electronic) प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑफर्स मिल रहे हैं। ग्राहक रिलायंस डिजिटल (Reliance News) की वेबसाइट, रिटेल स्टोर, My Jio ऐप और Jio Mart ऐप के जरिए इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

Reliance Digital पर 17 मई तक ‘Digital Saving Days’ सेल! AC पर 55% OFF, iPhone 17 पर भारी डिस्काउंट, अभी चेक करें।

बैंक ऑफर्स में मिल रहा बड़ा फायदा

Reliance Digital Sale 2026 में बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर खास छूट दी जा रही है। अगर ग्राहक 10,000 रुपये से ज्यादा की खरीददारी करते हैं, तो उन्हें 7.5% या अधिकतम 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, 50,000 रुपये या उससे ज्यादा की खरीदारी पर फ्लैट 2,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। अगर खरीदारी 1 लाख रुपये या उससे अधिक की होती है, तो 5,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं, 2 लाख रुपये या उससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर ग्राहक 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।

READ MORE: स्प्लिट AC vs विंडो AC: 2026 में घर के लिए कौन बेहतर है?

EMI पर भी शानदार ऑफर

अगर आप EMI के जरिए खरीदारी करना चाहते हैं, तो यहां भी अच्छा फायदा मिल सकता है। 10,000 रुपये से ज्यादा की EMI खरीद पर 7.5% या 2,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 50,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 3,500 रुपये, 1 लाख रुपये से ज्यादा पर 7,500 रुपये और 2 लाख रुपये से ऊपर की खरीदारी पर 15,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी।

iPhone 17 और Samsung फोन पर ऑफर

इस सेल में, iPhone 17 के 256GB वेरिएंट को सिर्फ़ 2,500 की शुरुआती EMI पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ बैंक कार्ड ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा। Android स्मार्टफोन की बात करें तो Samsung के नए Galaxy A57 और Galaxy A37 की कीमतों में भी कटौती की गई है, जिससे ग्राहक इन्हें कम कीमत में खरीद सकते हैं।

READ MORE: इन्वर्टर AC vs नॉन-इन्वर्टर AC: 2026 में कौन सा खरीदें?

Home Electronic प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट

अगर आप हॉम इलेक्ट्रॉनिक्स (Home Electronic Product) सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। एक प्रोडक्ट खरीदने पर 5% डिस्काउंट, दो प्रोडक्ट्स पर 10% और तीन प्रोडक्ट्स खरीदने पर 15% तक की छूट मिलेगी। स्मार्ट TV खरीदने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। Mini LED और QNED TV पर 50% तक की छूट दी जा रही है। अलग-अलग ब्रांड के स्मार्टफ़ोन, और साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी कम कीमतों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Sony AI Gameplay Clips Social Media Patent
Previous Story

Sony का AI कमाल, गेम खेलो और पाओ वायरल क्लिप्स

Latest from Home Appliance

Don't Miss