GTA-6-Trailer-3-Pushed-By-A-Red-Dead-Redemption-2-Update 1.jpg

GTA 6 ट्रेलर फिर टला? अब इन तारीखों पर उम्मीद

5 mins read
1 views
May 14, 2026

GTA 6 Trailer 3 Release Date: दुनिया के सबसे चर्चित गेम्स में शामिल Grand Theft Auto VI यानी GTA VI का इंतजार कर रहे। फैंस लंबे समय से इसके तीसरे ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गेम की रिलीज पहले ही 19 नवंबर के लिए तय की जा चुकी है, लेकिन अब सवाल यह है कि अगला ट्रेलर कब आएगा।

हाल के दिनों में कई फैंस ने ट्रेलर की तारीख का अनुमान लगाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए। कुछ लोगों ने ग्रहों की स्थिति तक का सहारा लिया, तो कुछ ने गेम रिलीज के लिए पहले से छुट्टियां भी बुक कर लीं। फैंस के बीच 12 मई को GTA VI Trailer 3 रिलीज होने की उम्मीद सबसे ज्यादा थी, लेकिन अब यह उम्मीद कमजोर पड़ती दिख रही है।

https://youtu.be/tcm9ELy-u1Q?si=-W4DMsVSZkM3c0ce

क्या GTA VI Trailer 3 फिर टल गया? जानें Rockstar Games के नए अपडेट, 19 नवंबर रिलीज डेट और ट्रेलर से जुड़ी ताजा चर्चाओं की पूरी डिटेल।

Red Dead Redemption 2 अपडेट ने बदला माहौल

गेम डेवलपर Rockstar Games ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Bilibili पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में Red Dead Redemption 2 Online के नए इवेंट और बोनस रिवॉर्ड्स की जानकारी दी गई। फैंस का मानना है कि जब भी Rockstar GTA VI का नया ट्रेलर जारी करता है, तब वह Bilibili पर Red Dead Online से जुड़ी पोस्ट नहीं करता। ऐसे में 12 मई को Red Dead Redemption 2 अपडेट आने के बाद लोगों ने मान लिया कि GTA VI का ट्रेलर फिलहाल नहीं आने वाला।

READ MORE: ‘Forza Horizon 6’ लॉन्च से पहले लीक, जानें क्यों?

फिर भी खत्म नहीं हुई उम्मीद

Rockstar Games अचानक बड़े ऐलान करने के लिए भी जाना जाता है इसलिए कुछ लोगों का मानना है कि कंपनी जानबूझकर फैंस की उम्मीदें कम कर रही हो सकती है। अब कई फैंस की नजर 14 मई और उसके बाद के हफ्ते पर टिकी हुई है। इसके पीछे एक बड़ी वजह भी है। GTA VI की पब्लिशर कंपनी Take-Two Interactive की कमाई से जुड़ी अहम मीटिंग 22 मई को होने वाली है।

READ MORE: Sony का AI कमाल, गेम खेलो और पाओ वायरल क्लिप्स

कंपनी के CEO स्ट्रॉस ज़ेलनिक (Strauss Zelnick) पहले ही साफ कर चुके हैं कि GTA VI की 19 नवंबर रिलीज डेट तय है और प्रमोशन की तैयारी शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि अगले ट्रेलर में गेम की कीमत और प्री-ऑर्डर की जानकारी भी सामने आ सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Delhi High Court ने Google और Apple से कहा है कि वे एडल्ट कंटेंट और गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े ऐप्स पर सख्ती करें, पढ़ें कोर्ट के आदेश।
Previous Story

Play Store और App Store ऐप्स पर Delhi HC सख्त

Latest from Gaming

Don't Miss