Dreame H12 Dual FlexReach Review: मिलेगा घर की सफाई का नया अंदाज

6 mins read
12 views
September 15, 2026

Dreame H12 Review : Dreame H12 Dual FlexReach को इस्तेमाल करने के बाद सबसे दिलचस्प बात सामने आई है। यह 6-in-1 Wet-and-Dry Vacuum है, जो फर्श की सफाई के साथ सोफा, पर्दे, कार और दूसरी जगहों पर भी काम आता है।

Dreame H12 Dual FlexReach के खास फीचर्स

Dreame H12 Dual FlexReach में 23,000Pa की सक्शन पावर दी गई है। इसका वजन 5.4kg है। इसमें 780ml Clean Water Tank मिलता है। फर्श धोने पर यह 50 मिनट तक और सामान्य वैक्यूमिंग में 60 मिनट तक चल सकता है। इसका 6-in-1 डिजाइन इसे सिर्फ फर्श साफ करने वाली मशीन नहीं रहने देता। अलग-अलग अटैचमेंट की मदद से सोफा, पर्दे, कीबोर्ड, कार का इंटीरियर और घर के छोटे कोनों की सफाई भी की जा सकती है। मशीन को चलाना आसान है और Power-Assisted Movement सफाई के दौरान मेहनत कम करता है।

READ MORE: Instamart में मिनटों में iPhone और लाखों के ऑर्डर

180 डिग्री तक झुककर पहुंचता है हर कोना

इस वैक्यूम की एक खासियत इसका 180 डिग्री तक पूरी तरह सीधा हो सकने वाला डिजाइन है। इसे नीचे झुकाकर बेड और सोफे के नीचे आसानी से पहुंचा सकते हैं। Wet और Dry दोनों तरह की गंदगी के लिए 23,000Pa सक्शन काम आती है। इस्तेमाल के दौरान मशीन को मोड़ना और आगे बढ़ाना काफी आसान लगा। यही वजह है कि लंबे समय तक सफाई करने पर भी यह ज्यादा थकाने वाला नहीं लगता। खासकर बुजुर्गों या उन लोगों के लिए यह उपयोगी हो सकता है, जिन्हें भारी वैक्यूम संभालना मुश्किल लगता है।

90°C गर्म पानी से खुद साफ होती है मशीन

Wet Vacuum इस्तेमाल करने के बाद सबसे बड़ी परेशानी गंदे Roller को साफ करने की होती है। H12 Dual FlexReach इस काम को काफी आसान बनाता है। इसमें 90°C Hot-Water Self-Cleaning दिया गया है। मशीन में Daily Clean के बाद 85°C Hot-Air Drying का विकल्प मिलता है, जो 30 मिनट चलता है। Deep Clean के बाद 90°C Drying का विकल्प भी है, जो सिर्फ 5 मिनट लेता है। खासकर पांच मिनट वाला मोड काफी काम का है, क्योंकि हर बार Roller निकालकर सुखाने की जरूरत कम हो जाती है।

READ MORE: AC इंस्टॉलेशन में छोटी गलती, बड़ा नुकसान! जानिए सही जगह, खर्च और तरीका

कमियां भी हैं, कीमत भी प्रीमियम

Dreame H12 Dual FlexReach की कुछ कमियां भी हैं। इसकी चार्जिंग में करीब 4 घंटे लगते हैं। Dirty Water Container भी जल्दी भर सकता है। इसमें App नहीं मिलता। वहीं Carpet Spot Cleaner अलग से खरीदना पड़ता है। इसकी कीमत 44,999 है, इसलिए यह साफ तौर पर Premium Vacuum Cleaner कैटेगरी में आता है। गाइड में Used-Water Tank के लिए 99.99% Bacteria Elimination और 7 दिन तक Odour Suppression का दावा भी है, लेकिन यह सुविधा Southeast Asia Version के लिए बताई गई है। इसलिए भारतीय मॉडल के लिए Dreame की पुष्टि के बिना इस दावे को खरीदने की वजह नहीं मानना चाहिए।

कुल मिलाकर, Dreame H12 Dual FlexReach उन लोगों के लिए मजबूत विकल्प है, जिन्हें Wet और Dry Cleaning के साथ एक Multi-Purpose Vacuum चाहिए। आसान इस्तेमाल, Power-Assisted Movement और Self-Cleaning इसे खास बनाते हैं, लेकिन 44,999 खर्च करने से पहले इसकी जरूरत और बजट जरूर देखें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।