Dolby Atmos Soundbar : BoAt का नया Aavante Prime 5.1 5000D इसी सवाल का जवाब देने की कोशिश करता है। यह सिर्फ एक साउंडबार नहीं, बल्कि 500W का 5.1 चैनल होम थिएटर सिस्टम है, जिसमें वायर्ड सबवूफर और दो सैटेलाइट स्पीकर मिलते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत अभी 11 हजार से ज्यादा है, जबकि MRP 34,990 है।
BoAt Aavante Prime 5.1 5000D में क्या खास?
इस सिस्टम में साउंडबार के साथ एक वायर्ड सबवूफर और दो वायर्ड सैटेलाइट स्पीकर मिलते हैं। यानी आवाज सिर्फ सामने से नहीं आती, बल्कि कमरे में चारों तरफ फैलने वाला 5.1 सेटअप मिलता है। BoAt के मुताबिक, इसमें 500W सिग्नेचर साउंड दिया गया है। कंपनी इसे मध्यम से बड़े कमरे के लिए भी उपयुक्त बताती है। मूवी देखते समय डायलॉग, बैकग्राउंड म्यूजिक और एक्शन साउंड को ज्यादा इमर्सिव बनाने पर इसका फोकस है।
5000D में कनेक्टिविटी के कई विकल्प
आजकल टीवी के साथ सिर्फ Bluetooth कनेक्शन काफी नहीं होता। BoAt ने इस मॉडल में कई विकल्प दिए हैं। इसमें Bluetooth 5.3, HDMI ARC, USB, AUX और Optical कनेक्टिविटी मिलती है। HDMI ARC खास काम का है। इससे टीवी के रिमोट से ही साउंडबार का वॉल्यूम कंट्रोल किया जा सकता है। गेमिंग कंसोल, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और फोन के साथ भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। एक बात ध्यान देने वाली है। सबवूफर और सैटेलाइट स्पीकर वायरलेस नहीं हैं। BoAt के अनुसार, वायर्ड कनेक्शन का मकसद ऑडियो में देरी कम रखना है।
READ MORE: स्टार्टअप फाउंडर्स की पहली पसंद, ये हैं सबसे दमदार लैपटॉप
Music, News और Movie के लिए अलग मोड
हर तरह का कंटेंट एक जैसी आवाज में अच्छा नहीं लगता। इसी वजह से BoAt ने इसमें 3 EQ मोड दिए हैं। इनमें Music, News और Movie शामिल हैं। मूवी मोड में सिनेमाई साउंड पर जोर दिया जा सकता है, जबकि News मोड बातचीत और आवाज को साफ रखने के लिए बनाया गया है। Music मोड गाने सुनने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ मिलने वाले रिमोट से वॉल्यूम, बास, ट्रेबल और दूसरे साउंड विकल्प सीधे बदले जा सकते हैं। अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ती।
कीमत, डिजाइन और बॉक्स में क्या मिलेगा?
Aavante Prime 5.1 5000D की साउंडबार यूनिट का आकार 950mm x 105mm x 72mm है। डिजाइन को BoAt ने प्रीमियम लुक देने की कोशिश की है। बॉक्स में साउंडबार, वायर्ड सबवूफर, 2 वायर्ड सैटेलाइट स्पीकर, AUX केबल, पावर केबल, रिमोट, वॉल-माउंट किट, मैनुअल और 2 AAA बैटरी मिलती हैं। यानी अलग से जरूरी सामान खरीदने की जरूरत कम रहती है। अभी कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत 11,999 दिखाई जा रही है। MRP 34,990 है। कीमत और ऑफर समय के साथ बदल सकते हैं।
READ MORE: टॉप 6 बेस्ट लैपटॉप, मिलेगा AI और सिक्योरिटी का पावर
25 हजार के आसपास दूसरा विकल्प भी मौजूद
अगर आपको वायरलेस रियर स्पीकर और ऊपर से आने वाली आवाज चाहिए, तो BoAt Aavante Prime X भी एक विकल्प है। इसमें 700W आउटपुट और 7.1.4 चैनल सेटअप मिलता है। इसमें वायरलेस सबवूफर और वायरलेस सैटेलाइट स्पीकर हैं। इसके सैटेलाइट स्पीकर में 4,500mAh बैटरी है। कंपनी के मुताबिक Dolby Atmos कंटेंट में HDMI eARC के साथ यह 14.5 घंटे तक चल सकता है। हालांकि इसकी मौजूदा कीमत 39,999 है, इसलिए दोनों मॉडल की कीमत में बड़ा अंतर है।
