South Indian Blockbusters

थलपति विजय की टॉप 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में, OTT पर देखें

6 mins read
8 views
May 4, 2026

Thalapathy Vijay Movies: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों तमिलनाडु की राजनीति को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन फिल्मों की दुनिया में उनका दबदबा आज भी वैसा ही बना हुआ है जैसे पहले था। ‘थलापति’ का मतलब होता है ‘लीडर’। ऐसे में विजय ने अपने करियर में यह साबित भी किया है। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी रिकोर्ड तोड़ 5 फिल्में, जिसने सबसे ज्यादा कमाई की है।

थलापति विजय की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में जानिए, Leo से लेकर Mersal तक, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्में देखें।

लियो (Leo)

2023 में आई Leo विजय के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। करीब 225 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 605.90 करोड़ की कमाई की। रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। आप इसे Netflix पर देख सकते हैं।

The Greatest of All Time (The GOAT)

2024 में रिलीज हुई The Greatest of All Time को वेंकट प्रभु ने डायरेक्ट किया था। करीब 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 457.00 करोड़ की कमाई की है। यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई। आप इसे Netflix पर उपलब्ध है।

बिगिल (Bigil)

2019 में आई Bigil को एटली कुमार ने बनाया था। करीब 180 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 295.85 करोड़ की कमाई की है। स्पोर्ट्स और इमोशन से भरी इस फिल्म में विजय की एक्टिंग को काफी सराहा गया। यह फिल्म Amazon Prime Video पर देखी जा सकती है।

READ MORE: नो वे, ब्रो! …. एक बार फिर साथ आएं समय और रणवीर, VIDEO VIRAL

वारिसु (Varisu)

Varisu 2023 में रिलीज हुई एक फैमिली एक्शन फिल्म है। इसे वामशी पैडिपल्ली ने डायरेक्ट किया था। करीब 180 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 297.55 करोड़ की कमाई की। यह फिल्म Amazon Prime Video पर उपलब्ध है।

मर्सल (Mersal)

2017 में आई Mersal भी एक बड़ी हिट रही। इसे एटली कुमार ने डायरेक्ट किया था। करीब 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 257 करोड़ का कलेक्शन किया। यह फिल्म ZEE5 पर देख सकते हैं।

READ MORE: OTT सब्सक्रिप्शन स्कैम से रहें दूर, 299 में बड़ा जाल

क्यों खास हैं विजय?

विजय की फ़िल्मों की पहचान उनके एक्शन, इमोशन और ज़बरदस्त कहानियों में है। यही वजह है कि उनकी हर फ़िल्म रिलीज़ होते ही धूम मचा देती है और बॉक्स ऑफ़िस पर नए रिकॉर्ड बनाती है। यह बात ध्यान देने लायक है कि विजय ने अपनी मेहनत से दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, और आज भी वह बॉक्स ऑफ़िस के असली ‘थलापति’ बने हुए हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Dogecoin whale buying
Previous Story

क्रिप्टो मार्केट में उत्साह! Dogecoin खरीद रहे हैं व्हेल्स, क्या मिलेगा बड़ा मुनाफा?

बंगाल में चुनाव परिणाम के नतीजे में भाजपा का जलवा। पश्चिम बंगाल में बन सकती है भारतीय जनता पार्टी की सरकार...जानिए पूरी खबर।
Next Story

बंगाल में ‘परिवर्तन’ की आंधी! आजादी के बाद पहलीबार बीजेपी की सरकार

Latest from Entertainment

Don't Miss