Samay Raina And Ranveer Allahbadia: कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ‘The Great Indian Kapil Show’ का एक स्पेशल एपिसोड वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर आने वाला है। इस एपिसोड को दर्शकों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है और इसमें जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।
‘The Great Indian Kapil Show’ का स्पेशल एपिसोड वर्ल्ड लाफ्टर डे पर आएगा, एक बार फिर साथ नजर आएंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया।
कपिल शर्मा करेंगे होस्ट
इस शो को हमेशा की तरह कपिल शर्मा होस्ट करेंगे। अपनी कॉमेडी और मजेदार अंदाज से वह दर्शकों को खूब हंसाएंगे। इस खास एपिसोड में कई बड़े कॉमेडियन भी नजर आएंगे, जिससे शो और भी मजेदार बन जाएगा।
समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया आए साथ
इस स्पेशल एपिसोड में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया एक साथ दिखाई देंगे। खास बात यह है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ मंच पर नजर आएंगे।
World Laughter Day pe laughter ka double dose 🥳 Samay Raina x Ranveer Allahbadia in Mastiverse 🔥 pic.twitter.com/mMfQOCI3jH
— Netflix India (@NetflixIndia) April 30, 2026
टीजर ने बढ़ाया उत्साह
शो का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें समय रैना कहते हैं कि उन्हें नहीं पता उनके साथ कौन गेस्ट आएगा। जैसे ही रणवीर इलाहाबादिया की एंट्री होती है, समय रैना हैरान होकर कहते हैं, ‘नो वे, ब्रो!’ यह सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
READ MORE: विवादों के बीच बड़ा सरप्राइज, तय समय से पहले रिलीज होगी ‘द केरला स्टोरी 2’
कब और कहां देखें शो
यह खास एपिसोड 2 मई को Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस एपिसोड में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी नजर आएंगे। ये सभी मिलकर एक न्यूज डिबेट जैसा मजेदार एक्ट करेंगे। समय रैना पिछले साल अपने YouTube शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर विवादों में आ गए थे। शो में कुछ आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर काफी बवाल हुआ था। इसके बाद उन्हें अपने सभी एपिसोड हटाने पड़े थे। इस विवाद में रणवीर इलाहाबादिया का नाम भी जुड़ा था, जब उन्होंने शो में एक टिप्पणी की थी जिससे विवाद और बढ़ गया था।
READ MORE: OTT सब्सक्रिप्शन स्कैम से रहें दूर, 299 में बड़ा जाल
समय रैना की वापसी
हाल ही में समय रैना ने अपने नए शो ‘समय रैना-स्टिल अलाइव’ से वापसी की है। इस शो में उन्होंने कई सेलेब्रिटीज को रोस्ट किया और अपनी कॉमेडी से फिर से दर्शकों का ध्यान खींचा।
