Flipkart-Amazon summer sale 2026: भारत में समर सेल का सीजन शुरू होते ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। Flipkart ने अपनी बहुप्रतीक्षित ‘Sasa Lele Sale 2026’ की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह सेल 9 मई से शुरू होगी, जबकि Flipkart Plus मेंबर्स को 8 मई से ही अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। इस दौरान स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और होम अप्लायंसेस पर बड़े डिस्काउंट मिलने वाले हैं।
Flipkart समर सेल 2026 की तारीखें घोषित, iPhone और Samsung जैसे फोन पर मिलेंगे बड़े ऑफर्स।
बैंक ऑफर्स से होगी अतिरिक्त बचत
Flipkart ने ग्राहकों के लिए कई बैंक ऑफर्स पेश किए हैं। SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, चाहे आप EMI पर ही क्यों न खरीदें। हालांकि, इस डिस्काउंट की अधिकतम लिमिट अभी सामने नहीं आई है।
इसके अलावा, Flipkart Black मेंबर्स को और ज्यादा फायदा मिलेगा। उन्हें 15% तक का बैंक डिस्काउंट और एक्सक्लूसिव डील्स का एक्सेस मिलेगा। साथ ही, 3,000 रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर UPI के जरिए गिफ्ट कार्ड लेने पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर खास डील्स
इस सेल में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर भी भारी छूट देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 और Samsung Galaxy S25 जैसे प्रीमियम डिवाइस सस्ते दामों में मिल सकते हैं। हालांकि, अभी इनकी सटीक कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। इसके अलावा, कई अन्य प्रोडक्ट्स भी ऑफर में शामिल होंगे।
- Asus ExpertBook P1 लैपटॉप
- 55 इंच 4K स्मार्ट टीवी
- 5 टन एयर कंडीशनर
- Noise-कैंसलिंग TWS ईयरबड्स
टाइम-बेस्ड डील्स से बढ़ेगा एक्साइटमेंट
Flipkart इस बार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए टाइम-बेस्ड डील्स भी ला रहा है।
- ‘Double Dhamaka’ डील्स हर दिन बदलेंगी।
- ‘Brand Hours’ शाम 7 बजे से 11 बजे तक चलेंगे।
- रात 12 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम के समय डबल डिस्काउंट मिलेगा।
- ‘Rush Hour’ डील्स हर 12 घंटे में अपडेट होंगी?
- ‘Tick Tock Deals’ हर घंटे नई डील्स लाएंगे
इन ऑफर्स का मकसद ग्राहकों में जल्दी खरीदारी का उत्साह बढ़ाना है।
READ MORE: ऐसे करें चेक Samsung Galaxy S23 के लिए One UI 7 अपडेट
Amazon से होगी कड़ी टक्कर
Flipkart के साथ-साथ Amazon भी अपनी ‘Great Summer Sale’ के साथ मैदान में उतरने वाला है। यहां भी स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़े डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। iPhone 17 की कीमत बैंक ऑफर्स के साथ करीब 69,000 से 83,000 रुपये तक आ सकती है।
वहीं, OnePlus 12R की कीमत 40,000 रुपये से घटकर करीब 32,000 रुपये तक हो सकती है। मिड-रेंज यूजर्स के लिए Nothing Phone 2a+ लगभग 27,000 रुपये में मिल सकता है। ICICI, HDFC और SBI जैसे बैंक 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहे हैं, जिससे ग्राहकों को और ज्यादा बचत का मौका मिलेगा।
READ MORE: Samsung Galaxy S26 में Bixby को मिलेगा बड़ा AI अपडेट
खरीदारी से पहले रखें ये बात ध्यान में
यह सेल 2026 की सबसे बड़ी शॉपिंग इवेंट्स में से एक मानी जा रही है। खासकर स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए यह शानदार मौका है। अगर आप ज्यादा बचत करना चाहते हैं, तो पहले से प्लानिंग करें, अलग-अलग वेबसाइट्स पर कीमतों की तुलना करें और सही समय पर डील्स का फायदा उठाएं।
