OTT सब्सक्रिप्शन स्कैम से रहें दूर, 299 में बड़ा जाल

OTT सब्सक्रिप्शन स्कैम से रहें दूर, 299 में बड़ा जाल

6 mins read
8 views
April 29, 2026

Netflix scam India: भारत में इन दिनों एक नया साइबर फ्रॉड तेजी से फैल रहा है, खासकर WhatsApp, Telegram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर। इस स्कैम में लोगों को बहुत सस्ते दाम पर OTT सब्सक्रिप्शन का लालच दिया जा रहा है। इसमें Netflix, Amazon Prime Video, JioHotstar, Zee5 और Sony LIV जैसे बड़े प्लेटफॉर्म का कॉम्बो सिर्फ 299 रुपये में देने का दावा किया जाता है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह पूरी तरह फर्जी है और इससे पैसे के साथ-साथ आपकी निजी जानकारी भी चोरी हो सकती है।

WhatsApp और Telegram पर 299 रुपये में OTT सब्सक्रिप्शन का फर्जी स्कैम फैल रहा है, जानें कैसे बचें इस साइबर फ्रॉड से।

कैसे चलता है यह स्कैम?

इस फ्रॉड में ठग पहले फेक ग्रुप और चैनल बनाते हैं और वहां बहुत सस्ते OTT पैक के ऑफर डालते हैं। वे दावा करते हैं कि कम कीमत में आपको प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा। जब कोई व्यक्ति इसमें रुचि दिखाता है, तो उससे मोबाइल नंबर, ईमेल, UPI या बैंक डिटेल्स मांगी जाती हैं। इसके बाद वे एक QR कोड या पेमेंट लिंक भेजते हैं, जो देखने में बिल्कुल असली लगता है, लेकिन जैसे ही यूजर पेमेंट करता है।

पैसे तुरंत गायब हो जाते हैं

कोई भी OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता और उसकी निजी जानकारी स्कैमर्स के पास पहुंच जाती है, जिसका इस्तेमाल आगे फ्रॉड या स्पैम के लिए किया जा सकता है

लोग क्यों फंस जाते हैं?

OTT सब्सक्रिप्शन की कीमतें आजकल ज्यादा हो गई हैं, इसलिए लोग सस्ते ऑफर ढूंढते हैं। स्कैमर्स इसी का फायदा उठाते हैं। वे ऐसे ऑफर दिखाते हैं।

  • Netflix + Prime + Hotstar सिर्फ 299 रुपये में
  • ‘लाइफटाइम एक्सेस’ का झूठा वादा
  • बहुत बड़े डिस्काउंट वाले प्रीमियम प्लान
  • स्टूडेंट स्पेशल ऑफर

कैसे बचें इस स्कैम से?

  • हमेशा OTT सब्सक्रिप्शन सिर्फ असली प्लेटफॉर्म जैसे Netflix, Prime Video, JioHotstar, Sony LIV, Zee5 से ही लें।
  • WhatsApp या Telegram पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  • कभी भी अपना UPI PIN, बैंक डिटेल्स या लॉगिन जानकारी किसी से शेयर न करें।
  • अगर कोई OTT ऑफर टेलीकॉम कंपनी दे रही है, तो उसे सिर्फ Airtel, Jio या Vi की ऑफिशियल ऐप से ही जांचें।

READ MORE: दिल को छू जाएंगे ये टॉप K-Drama शोज, देखें पूरी LIST

अगर आप स्कैम का शिकार हो जाएं

  • तुरंत बैंक या UPI को ब्लॉक करें।
  • अपने सभी पासवर्ड बदल दें।
  • gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
  • अगर बड़ा नुकसान हुआ हो तो पुलिस को भी जानकारी दें।

READ MORE: Netflix पर गर्दा उ़़ड़ा रही राजकुमार राव की ‘Toaster’

भारत में यह खतरा क्यों बढ़ रहा है?

भारत में OTT यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं और लोग सस्ते ऑफर की तलाश में रहते हैं। इसी वजह से स्कैमर्स आसानी से लोगों को निशाना बना लेते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

बिटकॉइन होल्डर रहें अलर्ट: फेड के फैसले और ईरान संकट से पलट सकती है बाजी!
Previous Story

बिटकॉइन होल्डर रहें अलर्ट: फेड के फैसले और ईरान संकट से पलट सकती है बाजी!

Oil Production Cut Disputes
Next Story

Latest from Entertainment

raakaasa movie ott release date netflix hindi version update

OTT पर ‘राकासा’ का खौफ, नेटफ्लिक्स ने तय की तारीख… पर हिंदी दर्शकों के साथ हुआ ‘धोखा’?

Raakaasa OTT Release Date: तेलुगु सिनेमा की हालिया चर्चा बटोरने वाली फिल्म राकासा अब सिनेमाघरों के बाद आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन्स पर दस्तक

Don't Miss