Windows 11 Update: Windows 11 के नए Dev Build 26300.8170 को Microsoft ने Dev Channel में जारी किया है। यह अपडेट छोटे भलेही है लेकिन असरदार साबित होनेवाला है। कंपनी का मकसद सिक्योरिटी को आसान बनाना है। साथ ही स्टोरेज को ज्यादा उपयोगी करना। इस बिल्ड में Secure Boot को समझना अब आसान हो गया है। Windows Security ऐप में नया विजुअल सिस्टम दिया गया है। इसमें ग्रीन, येलो और रेड कलर के संकेत मिलते हैं। यूज़र तुरंत जान सकता है कि सिस्टम सुरक्षित है या नहीं। पहले यह जानकारी छिपी रहती थी। अब यह सीधे स्क्रीन पर दिखती है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
नए Windows 11 अपडेट में Secure Boot स्टेटस, स्टोरेज और Feedback Hub में भी कई सुधार किए गए हैं। जानिए पूरी बात यहां विस्तार से।
सर्टिफिकेट अपडेट से जुड़ा बदलाव
यह बदलाव नए Secure Boot सर्टिफिकेट रोलआउट से जुड़ा है। यूज़र अब खुद चेक कर सकता है कि सिस्टम अपडेटेड है या नहीं। पहले इसके लिए एरर आने का इंतजार करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं है। यह फीचर सिक्योरिटी को ज्यादा सक्रिय बनाता है। एंटरप्राइज सिस्टम में यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद है। इसका कारण है स्थिरता बनाए रखना। लेकिन सामान्य यूज़र्स के लिए यह काफी उपयोगी है। यह एक तरह से लाइव सिक्योरिटी स्टेटस दिखाता है।
READ MORE- Bitcoin बेचे बिना कैश! UK में Coinbase का धमाकेदार लोन फीचर लॉन्च!
स्टोरेज में बड़ा बदलाव
स्टोरेज में भी किया गया है बड़ा बदलाव हुआ है। FAT32 फॉर्मेट की लिमिट बढ़ाई गई है। पहले यह 32GB थी। अब इसे 2TB कर दिया गया है। इससे बड़े ड्राइव को फॉर्मेट करना आसान हो गया है। खासकर एक्सटर्नल स्टोरेज यूज़र्स को फायदा होगा। स्टोरेज सेटिंग्स में स्पीड भी बढ़ाई गई है। बड़े ड्राइव खोलने में अब कम समय लगता है। UAC प्रॉम्प्ट को भी बेहतर किया गया है। अब यह हर बार नहीं आता। सिर्फ टेम्पररी फाइल्स एक्सेस करने पर दिखता है। इससे काम करना आसान होता है।
READ MORE- Apple का बड़ा बदलाव, नए लुक में आया iPhone 18 Pro!
डेटा यूसेज बग हुआ ठीक
नेटवर्क डेटा यूसेज की समस्या भी ठीक की गई है। पहले गलत और ज्यादा डेटा दिखता था। अब यह सही जानकारी देता है। यूज़र अपने इंटरनेट उपयोग को बेहतर समझ सकता है। Feedback Hub में भी बदलाव किए गए हैं। विंडो साइज अब याद रहती है। नेविगेशन आसान हुआ है। कम्युनिटी फीडबैक साफ दिखता है। कुछ भाषाओं से जुड़ी समस्याएं भी ठीक की गई हैं। यह बिल्ड Windows 11 version 25H2 पर आधारित है। अभी यह देव चैनल यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। सभी फीचर्स एक साथ नहीं मिलेंगे। माइक्रोसॉफ्ट धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है।
यह अपडेट भलेही छोटा दिखता है। लेकिन इसका असर बड़ा है। सिक्योरिटी ज्यादा साफ दिखती है। स्टोरेज ज्यादा मजबूत हुआ है और यूज़र खास हो गया है।
