tech layoffs 2026

73 हजार नौकरियां खत्म! क्या यही है टेक का भविष्य?

6 mins read
18 views
April 20, 2026

Tech layoffs 2026:  2026 की शुरुआत टेक इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका लेकर आई है। महज तीन महीनों में 73,000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है। यह टेक कंपनियों के भीतर हो रहे बड़े बदलाव को जाहिर करता है। कंपनियां अब मौजूगा भूमिकाओं से हटकर नई तकनीकों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इससे जाहिर है कि टेक कंपनिया अब प्राथमिकता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  बन चुकी है। कंपनियां अपने संसाधनों को AI, ऑटोमेशन और क्लाउड टेक्नोलॉजी की ओर शिफ्ट कर रही हैं। इसका असर यह हो रहा है कि कई पारंपरिक नौकरियां अप्रासंगिक होती जा रही हैं। कपनियां अपने वर्कफोर्स को उसी हिसाब से री-शेप कर रही हैं।

आर्टिकल इंटेलिजेंस  और ऑटोमेशन के दौर में बदल रहा है टेक सेक्टर, कर्मचारियों के लिए क्या हैं नए खतरे और अवसर।

Meta, Snap और Disney भी पीछे नहीं

Meta Platforms इस बदलाव में शामिल हो चुका है। कंपनी करीब 8,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है, जो उसके कुल वर्कफोर्स का लगभग 10 प्रतिशत हो सकता है। वहीं, Snap Inc और The Walt Disney Company जैसी कंपनियां भी इस ट्रेंड में शामिल हो चुकी हैं। Snap करीब 1,000 कर्मचारियों को हटाने जा रही है, जो उसकी टीम का लगभग 16 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं Disney भी करीब 1,000 पदों को खत्म करने की तैयारी में है, ताकि अपने ऑपरेशंस को अधिक कुशल बनाया जा सके।

READ MORE- इस्लामाबाद वार्ता पर संकट गहरा: ब्लॉकेड बना रोड़ा, ईरान का पीछे हटना तय?

Oracle की छंटनी का बड़ा असर

Oracle Corporation की योजना सबसे व्यापक मानी जा रही है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी 20,000 से 30,000 कर्मचारियों तक की छंटनी कर सकती है। इसका असर क्लाउड, हेल्थकेयर, सेल्स और NetSuite जैसे कई विभागों पर पड़ेगा। खास बात यह है कि भारत में ही करीब 12,000 नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है, जो इसे एक बड़ा क्षेत्रीय मुद्दा भी बना देता है। इसके अलावे कई और टेक कंपनियां है जो छंटनी की तैयारी में लगी हुई है।

READ MORE- प्लेसमेंट भूल जाइए, विदेश में नौकरी का असली फॉर्मूला कुछ और है…

स्किल बदलने की जरूरत

यह पूरी स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि आने वाले समय में टेक इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए स्किल अपग्रेड करना जरूरी होगा। AI, डेटा साइंस और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी नई स्किल्स ही भविष्य में रोजगार के अवसर तय करेंगी। कंपनियां अब कम लेकिन ज्यादा कुशल कर्मचारियों के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं। एक तरफ नई तकनीकें तेजी से आगे बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ हजारों लोग अपनी नौकरियां खो रहे हैं।

इससे साफ है कि टेक्नोलॉजी की प्रगति के साथ-साथ कार्यबल को भी खुद को लगातार अपडेट करना होगा, वरना पीछे छूटने का खतरा बना रहेगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Windows 11 के नए Dev Build में सेक्योर बुस्ट विजुअल अपडेट
Previous Story

Windows 11 अपडेट: सिक्योरिटी दिखेगी अब रंगों में, स्टोरेज हुआ और पावरफुल

34M की ताकत से Rivan बनाएगा भविष्य की गैस
Next Story

34M की ताकत से Rivan बनाएगा भविष्य की गैस, बिना प्रदूषण के

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss