𝗔𝗽𝗽𝗹𝗲 का बड़ा बदलाव, नए लुक में आया 𝗶𝗣𝗵𝗼𝗻𝗲 𝟭𝟴 𝗣𝗿𝗼!

Apple का बड़ा बदलाव, नए लुक में आया iPhone 18 Pro!

5 mins read
7 views
April 20, 2026

Apple New Color IPhone: iPhone 18 सीरीज को लेकर अभी से काफी चर्चा शुरू हो गई है। इस बार भले ही बड़े हार्डवेयर बदलाव कम देखने को मिलें, लेकिन Apple का फोकस डिजाइन और खासतौर पर नए कलर ऑप्शन पर ज्यादा नजर आ रहा है। हर साल कंपनी अपने Pro मॉडल में एक सिग्नेचर रंग पेश करती है और इस बार भी कुछ नया देखने को मिल सकता है।

iPhone 18 Pro में इस बार बड़ा बदलाव नहीं, लेकिन डार्क चेरी कलर और डिजाइन अपडेट चर्चा में हैं, जानें संभावित फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी पूरी जानकारी।

‘Cosmic Orange’ की जगह ‘Dark Cherry’

पिछले साल का Cosmic Orange इस बार हट सकता है। लीक्स के मुताबिक, Apple ‘Dark Cherry’ नाम का नया रंग ला सकता है। यह शेड ज्यादा गहरा और वाइन जैसा होगा, जो पहले के ब्राइट और चमकीले रंग की तुलना में ज्यादा प्रीमियम और सटल लुक देगा।

बताया जा रहा है कि कंपनी ने रेड के कई शेड्स पर काम किया है, लेकिन Dark Cherry सबसे ज्यादा फाइनल के करीब है। इसके अलावा, Light Blue, Dark Grey और Silver जैसे रंगों पर भी टेस्टिंग जारी है। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि लॉन्च के समय कौन-कौन से रंग उपलब्ध होंगे, क्योंकि प्रोडक्ट अभी डेवलपमेंट फेज में है।

READ MORE: Apple का फोल्डेबल iPhone क्यों खास? VIDEO में देखें नए बदलाव

डिजाइन में छोटे लेकिन असरदार बदलाव

iPhone 18 Pro के डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन कुछ छोटे सुधार इसे और बेहतर बना सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव Dynamic Island में देखने को मिल सकता है, जिसे पहले से छोटा किया जा सकता है। इससे स्क्रीन का यूजेबल एरिया थोड़ा बढ़ जाएगा। साथ ही, फोन के रियर डिजाइन को भी ज्यादा क्लीन बनाने की कोशिश हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लास बैक और कैमरा बंप के बीच का गैप कम किया जा सकता है, जिससे फोन का फिनिश और प्रीमियम लगेगा।

फोल्डेबल iPhone भी आ सकता है

2026 में Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकता है। खबर है कि यह फोन खुलने पर करीब 4.7mm पतला होगा। इसमें ड्यूल रियर कैमरा और दो फ्रंट कैमरा मिल सकते हैं, जो इसे काफी एडवांस बना सकते हैं।

READ MORE: Apple ने क्यों दी Grok को चेतावनी? बढ़ा सस्पेंस

लॉन्च कब होगा?

iPhone 18 Pro सीरीज के सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि फोल्डेबल मॉडल इसके कुछ समय बाद आ सकता है। इस बार Apple छोटे-छोटे बदलावों और नए कलर के जरिए यूजर्स को एक फ्रेश और प्रीमियम एक्सपीरियंस देने की तैयारी में है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

US Iran Tensions Market
Previous Story

US-ईरान संकट में भी बाजार मजबूत, GIFT Nifty से तेजी के संकेत

eth-limo-DNS-हैक-का-खुलासा,-सोशल-इंजीनियरिंग-से-हुआ-बड़ा-हमला
Next Story

eth.limo DNS हैक का खुलासा, सोशल इंजीनियरिंग से हुआ बड़ा हमला

Latest from Latest news

Don't Miss