इस्लामाबाद में प्रस्तावित US-Iran बातचीत टली, Asim Munir की दखल और Trump के रुख ने बढ़ाई अनिश्चितता।

इस्लामाबाद वार्ता पर संकट गहरा: ब्लॉकेड बना रोड़ा, ईरान का पीछे हटना तय?

8 mins read
2 views
April 20, 2026

Iran US peace talks: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की कोशिशें एक बार फिर अनिश्चितता में घिर गई हैं। इस बार मुद्दा केवल मतभेद नहीं, बल्कि जमीनी हालात और रणनीतिक दबाव हैं, जिनकी वजह से इस्लामाबाद में प्रस्तावित दूसरे दौर की बातचीत आगे बढ़ती नहीं दिख रही। पाकिस्तान के सेना प्रमुख  Asim Munir ने सीधे Donald Trump से संपर्क कर इस गतिरोध की एक बड़ी वजह बताई है। उन्होंने अमेरिकी पोर्ट ब्लॉकेड को वार्ता के रास्ते में बाधा बताया। सूत्रों के अनुसार, ट्रंप ने इस चिंता को गंभीरता से लेते हुए इस पर विचार करने की बात कही, लेकिन तत्काल कोई ठोस संकेत नहीं दिया।

अमेरिका-ईरान वार्ता पर संकट गहराया, पाकिस्तान की भूमिका और अमेरिकी प्रतिबंध बने बड़ी बाधा। जानें पूरी रिपोर्ट।

भरोसे की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

इस घटनाक्रम से साफ है कि बातचीत की टेबल पर पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच भरोसे की कमी गहरी हो चुकी है। ईरान ने पहले ही साफ कर दिया है कि मौजूदा परिस्थितियों में वह इस्लामाबाद में होने वाली अगली बैठक में शामिल नहीं होगा, जिससे कूटनीतिक प्रयासों को झटका लगा है। मुनीर का यह हस्तक्षेप उनके हालिया तेहरान दौरे के बाद सामने आया, जहां उन्होंने ईरानी नेतृत्व से मुलाकात कर तनाव कम करने की कोशिश की थी। इस यात्रा को पाकिस्तान ने क्षेत्रीय स्थिरता के प्रयास के तौर पर पेश किया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में ठोस सुधार नहीं दिखा।

READ MORE-  US-ईरान संकट में भी बाजार मजबूत, GIFT Nifty से तेजी के संकेत

पहली बातचीत भी रही बेनतीजा

इससे पहले, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर ग़ालिबफ़  इस्लामाबाद पहुंचे थे। जहां अमेरिका के साथ दशकों बाद उच्चस्तरीय बातचीत हुई। हालांकि, यह दौर भी बिना किसी निर्णायक नतीजे के खत्म हो गया, जिससे दोनों पक्षों के बीच दूरी और बढ़ गई। इसके बाद तनाव तब और बढ़ गया जब अमेरिका ने एक ईरानी झंडे वाले जहाज को जब्त कर लिया। जिस पर आरोप था कि वह प्रतिबंधों को दरकिनार कर रहा था। ईरान ने इसे उकसावे की कार्रवाई बताया और सैन्य जवाब की चेतावनी दी। इस कदम ने वार्ता के माहौल को और अधिक खराब कर दिया।

READ MORE- व्हाइट हाउस में AI की एंट्री: Mythos ने तोड़ा विरोध का घेरा

ईरान का अमेरिका पर दोहरे रवैये का आरोप

ईरान के शीर्ष नेताओं ने भी अमेरिका की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रज़ा अरेफ़ ने आरोप लगाया कि वॉशिंगटन एक ओर बातचीत की बात करता है, जबकि दूसरी ओर दबाव बढ़ाने वाली नीतियां अपनाता है, जिससे स्थिति और जटिल हो रही है। वहीं, अमेरिका की ओर से भी कड़ा रुख सामने आया है। Donald Trump ने सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी कि यदि ईरान ने अमेरिकी प्रस्ताव नहीं माना, तो उसके बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा सकता है। इस बयान ने कूटनीतिक प्रक्रिया पर और अनिश्चितता के बादल ला दिए हैं।

ईरान का परमाणु कार्यक्रम, क्षेत्रीय प्रभाव और रणनीतिक जलमार्गों पर नियंत्रण पर सहमति बनना अभी दूर की बात लगती है। ऐसे में इस्लामाबाद वार्ता फिलहाल एक और अधूरी कोशिश बनती नजर आ रही है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Jumanji: Welcome to the Jungle फिल्म नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंड में शामिल
Previous Story

OTT पर छाई 9 साल पुरानी फिल्म, व्यूज से बढ़ा क्रेज

Latest from Latest news

Don't Miss