Samsung Galaxy F70 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy F70 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

4 mins read
5 views
October 19, 2026

Samsung Galaxy F70 5G : Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है। यह Galaxy F70 सीरीज का नया फोन है। इससे पहले कंपनी Galaxy F70 Pro 5G और Galaxy F70e 5G पेश कर चुकी है। नया फोन 20 अक्टूबर से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे बोल्ड ब्लैक और विविड वायलेट दो रंगों में खरीदा जा सकेगा।

Samsung के नए Galaxy F70 5G में डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी मिलेगी, जानें इसके फीचर्स, और लॉन्च ऑफर की जानकारी।

Samsung Galaxy F70 5G की कीमत

Samsung Galaxy F70 5G दो वेरिएंट में आया है। इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 22,999 रुपये में मिलेगा। लॉन्च ऑफर के साथ ग्राहक Flipkart पर इसे 17,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकेंगे।

READ MORE :  Poco, Oppo या Samsung? जानें कौन बेस्ट

डिस्प्ले और प्रोसेसर

इस फोन में 6.7 इंच का Full-HD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,080 × 2,340 पिक्सल है। स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus दिया गया है। फोन में Samsung का Exynos 1330 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी स्पीड 2.4GHz तक है। ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G68 MP2 GPU मिलता है। यह Android आधारित One UI पर चलता है। फोन में 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसे धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग मिली है।

READ MORE : Samsung Galaxy S26 हुआ महंगा, 25 हजार तक बढ़े दाम

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में तीन रियर कैमरे हैं। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने 50MP कैमरे को ‘No Shake Cam’ नाम दिया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) फीचर है, जो फोटो और वीडियो बनाते समय हाथ हिलने से होने वाले असर को कम करने में मदद करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, चार्जर बॉक्स में नहीं मिलेगा और इसे अलग से खरीदना होगा। फोन की मोटाई 7.5mm है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss