सेंसर के चक्कर में अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि'

थिएटर या OTT? ‘मातृभूमि’ की अटकी रिलीज ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

6 mins read
6 views
April 16, 2026

Salman Khan Matrubhoomi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि इन दिनों कंटेंट से ज्यादा अपने बदलावों और सेंसर प्रक्रिया को लेकर चर्चा में है। शुरुआत में देशभक्ति और सीमा तनाव की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को अब एक बिल्कुल अलग दिशा में मोड़ा जा रहा है, जिससे इसकी रिलीज पर अनिश्चितता और गहरा गई है। तो आइए जानते हैं विस्तार से।

OTT रिलीज की अटकलों के बीच Matrubhoomi को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला, थिएटर रिलीज पर जोर। जानिए इसके बारे में विस्तार से।

कहानी बदली, पहचान बदलने की चुनौती

सूत्रों के मुताबिक रक्षा से जुड़े संदर्भों, खासकर चीन और गलवान जैसे मुद्दों को हटाने के बाद फिल्म की मूल कहानी पर असर पड़ा है। पूरी स्क्रिप्ट तो दोबारा नहीं लिखी गई, लेकिन अब इसका फोकस युद्ध या सीमा विवाद से हटकर परिवार, रिश्तों और भावनाओं पर केंद्रित कर दिया गया है।

यही बदलाव अब मेकर्स के लिए नई चुनौती बन गया है। अगर बड़े जियो-पॉलिटिकल संदर्भ हटा दिए गए, तो कहानी का मुख्य टकराव क्या रहेगा? यह सवाल टीम को आगे की रणनीति तय करने में परेशान कर रहा है।

READ MORE- OTT पर मचेगा बवाल! ‘लुक्खे’ में रैप, एक्शन और बदले की आग

OTT vs थिएटर: क्या है असली प्लान?

इतने बड़े बदलावों के बावजूद अब तक न तो रक्षा मंत्रालय, न सेना और न ही Central Board of Film Certification ने फिल्म का संशोधित वर्जन देखा है। ऐसे में फिल्म अगले चरण में कैसे बढ़ेगी, यह स्पष्ट नहीं है। बीच में खबरें आईं कि मातृभूमि  को सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि यह सिर्फ अटकलें हैं। मेकर्स और डायरेक्टर अपूर्व लाखिया अब भी इसे बड़े पर्दे पर रिलीज करने के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि फिल्म का स्केल और ट्रीटमेंट सिनेमाघरों के लिए ही बनाया गया है।

READ MORE- थिएटर के बाद अब OTT पर गर्दा उड़ाने आ रही ये फिल्म, आपने देखी?

OTT भी आसान नहीं, रिलीज डेट पर भी सस्पेंस

एक अहम तथ्य यह भी सामने आया है कि OTT रिलीज कोई शॉर्टकट नहीं है। सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने वाली फिल्मों को भी सरकारी गाइडलाइंस और सर्टिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। यानी मातृभूमि के लिए OTT भी सेंसरशिप से बचने का आसान विकल्प नहीं है। बता दे कि पहले यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लगातार बदलावों के चलते इसे टाल दिया गया। अब संभावना जताई जा रही है कि फिल्म 2026 के अंत तक ही आ पाए—हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

क्या बदली हुई कहानी दर्शकों को उतना ही प्रभावित कर पाएगी, जितनी इसकी मूल योजना थी?

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

पूर्व यूनिकॉर्न फाउंडर Aleksander Leonard Larsen ने एआई आधारित डिफेंस स्टार्टअप Stendr दे सकती है ड्रोन खतरों से निपटने की नई दिशा
Previous Story

एक्स-यूनिकॉर्न फाउंडर का बड़ा दांव,5.4 मिलियन डॉलर के साथ AI डिफेंस की नई क्रांति, Stendr सुर्खियों में

Latest from Entertainment

Don't Miss