Drishyam 3 OTT Release Date: क्या आप भी मोहनलाल के जॉर्जकुट्टी की अगली चाल का इंतजार कर रहे थे? अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। Drishyam 3 OTT Release की तारीख सामने आ गई है। सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने के बाद यह फिल्म अब OTT पर दस्तक देने जा रही है।
Drishyam 3 OTT रिलीज डेट: मोहनलाल की थ्रिलर फिल्म 18 जून को Amazon Prime Video पर आएगी।
Drishyam 3 OTT Release कब और कहां होगी?
Prime Video ने आधिकारिक घोषणा की है कि 18 जून से ‘Drishyam3’ स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। दर्शक इसे मलयालम के साथ-साथ तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में भी देख सकेंगे। फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में रिलीज की जाएगी। इससे दुनियाभर के फैंस जॉर्जकुट्टी की नई कहानी का आनंद ले सकेंगे।
View this post on Instagram
बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन
Jeethu Joseph के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होकर शानदार शुरुआत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया। इससे एक बार फिर साबित हुआ कि ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता बरकरार है।
READ MORE: मुन्ना भैया की ‘Glory’ ने OTT पर मचाया धमाल, लोगों का जीता दिल
इस बार कहानी में क्या है खास?
फिल्म में जॉर्जकुट्टी अपने परिवार के साथ सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश करता है। उसने अपने अतीत की घटनाओं पर फिल्म भी बना ली है, लेकिन मामला तब उलझ जाता है जब दो पत्रकार उस कहानी की असली सच्चाई की जांच शुरू करते हैं। वहीं उसकी बेटी अंजू के लिए आया एक रिश्ता खतरनाक जाल साबित होता है। इसके बाद कहानी में कई बड़े ट्विस्ट आते हैं।
मोहनलाल और निर्देशक ने क्या कहा?
मोहनलाल ने कहा कि ‘दृश्यम 3’ सिर्फ रहस्य नहीं, बल्कि परिवार, प्यार और संघर्ष की कहानी भी है। वहीं निर्देशक Jeethu Joseph का कहना है कि इस बार उन्होंने जॉर्जकुट्टी के मन में छिपे डर और दबाव को गहराई से दिखाने की कोशिश की है।
READ MORE: Maa Behen Review: माधुरी दीक्षित के नए अंदाज ने जीता दिल
‘दृश्यम 3’ ने थिएटर में दर्शकों को खूब प्रभावित किया। अब OTT रिलीज के साथ यह फिल्म और बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचेगी। अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो 18 जून की तारीख नोट कर लीजिए
