OTT Releases Movie: वीकेंड पर क्या देखें? अगर आप भी नई फिल्म और वेब सीरीज की तलाश में हैं, तो इस हफ्ते की OTT आपके लिए खास हो सकती हैं। आज, 12 जून को Prime Video और ZEE5 पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। इनमें एक्शन, क्राइम थ्रिलर और फैमिली एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।
इस हफ्ते OTT पर धमाल! Karuppu, Raakh, Bhooth Bangla जैसी फिल्में Prime Video और ZEE5 पर रिलीज, जानें कब और कहां देखें।
सूर्या की करुप्पु ने OTT पर दी दस्तक
साउथ सुपरस्टार सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करुप्पु’ अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था। कहानी एक ऐसी युवा लड़की की है जिसे लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है, लेकिन भ्रष्ट सिस्टम और प्रभावशाली लोगों के कारण उसका परिवार मुश्किलों में फंस जाता है। भावनात्मक कहानी और दमदार अभिनय इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है।
सस्पेंस पसंद है तो देखें राख
क्राइम और थ्रिलर के शौकीनों के लिए ‘राख’ एक बेहतरीन विकल्प है। यह सीरीज चर्चित रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित बताई जा रही है। सीरीज में अली फज़ल और सोनाली बेंद्रे मुख्य भूमिका में हैं। कहानी रहस्य, जांच और कई चौंकाने वाले मोड़ों से भरी हुई है। डार्क क्राइम ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों को यह सीरीज जरूर पसंद आ सकती है।
मां है न में दिखेगा मां-बेटे का खास रिश्ता
ZEE5 पर रिलीज हुआ ‘मां है न’ एक अलग तरह का कुकिंग रियलिटी शो है। इसमें युवा सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपनी मां के साथ खाना बनाते नजर आएंगे। शो को शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं। प्रतियोगिता के साथ-साथ इसमें परिवार और रिश्तों की खूबसूरत झलक भी देखने को मिलेगी। हल्का-फुल्का मनोरंजन चाहने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है।
READ MORE: फैंस के लिए खुशखबरी, सूर्या की Karuppu OTT पर रिलीज
बंगाली थ्रिलर तारकटा भी हुई रिलीज
जी5 पर आई ‘तारकटा’ एक बंगाली क्राइम थ्रिलर सीरीज है। कहानी एक पूर्व पुलिस अधिकारी की है, जो याददाश्त की बीमारी से जूझ रहा है। एक रहस्यमयी मौत की जांच के दौरान उसके सामने कई चौंकाने वाले राज खुलते हैं। विक्रम चटर्जी और मियांग चांग की दमदार मौजूदगी सीरीज को और दिलचस्प बनाती है।
READ MORE: ‘Drishyam 3’ बॉक्स ऑफिस पर छाई, जीता फैंस का दिल
इस हफ्ते की OTT Releases में हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। एक्शन के लिए ‘करुप्पु’, सस्पेंस के लिए ‘राख’, फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए ‘मां है न’ और क्राइम थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए ‘तारकटा’ शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं।
