क्रिप्टो चोरी के बाद रिकवरी कैसे होती है? जानें दो तरीके

क्रिप्टो चोरी के बाद रिकवरी कैसे होती है? जानें दो तरीके

8 mins read
84 views
April 16, 2026

Bitcoin Recovery: जब किसी के साथ क्रिप्टो चोरी होती है, तो ज्यादातर लोग सोचते हैं कि पैसा अब वापस नहीं मिलेगा, क्योंकि ‘ब्लॉकचेन इररेवर्सिबल होता है’। यह बात पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन पूरी सच्चाई भी नहीं है। सच यह है कि ट्रांजैक्शन वापस नहीं किया जा सकता, लेकिन चोरी हुए पैसे की रिकवरी इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितनी जल्दी और सही तरीके से एक्शन लेते हैं।

क्रिप्टो चोरी के बाद सही जानकारी और तेज कदम बहुत जरूरी हैं। कुछ मामलों में फंड्स वापस मिल सकते हैं, लेकिन देरी करने पर चांस कम हो जाते हैं।

क्रिप्टो के दो प्रकार और रिकवरी का फर्क

  • सेंट्रलाइज्ड स्टेबलकॉइन (USDT, USDC)
  • डीसेंट्रलाइज्ड क्रिप्टो (Bitcoin और अन्य टोकन)

USDT और USDC जैसे टोकन सेंट्रल कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं, जैसे Tether और Circle। इन कंपनियों के पास यह क्षमता होती है कि वह किसी भी वॉलेट एड्रेस को स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट लेवल पर फ्रीज कर सकती हैं और फिर असली मालिक को टोकन दोबारा जारी कर सकती हैं, लेकिन Bitcoin और बाकी ज्यादातर क्रिप्टो में ऐसा कोई सिस्टम नहीं होता। इनमें कोई फ्रीज बटन नहीं होता, इसलिए रिकवरी का तरीका अलग होता है।

USDT चोरी होने पर रिकवरी कैसे होती है?

  • टेक्निकल ट्रैकिंग

चोरी वाले एड्रेस को तुरंत AML (Anti Money Laundering) सिस्टम में टैग किया जाता है। इसके बाद वह एड्रेस ‘stolen funds’ के रूप में मार्क हो जाता है और सभी नेटवर्क पर उसकी पहचान दिखने लगती है।

  • लीगल प्रोसेस

इसके साथ पुलिस रिपोर्ट और पूरा डॉक्यूमेंटेशन तैयार किया जाता है। जब यह रिक्वेस्ट Tether तक पहुंचती है, तो कंपनी उस एड्रेस को फ्रीज कर देती है। इसके बाद फंड्स असली मालिक को वापस दिए जा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि Tether रिकवरी पर लगभग 10% फीस या कम से कम 1000 डॉलर लेता है। इसमें सबसे जरूरी चीज है तेजी क्योंकि अगर चोर USDT को किसी दूसरे कॉइन या फिएट में बदल देता है, तो रिकवरी मुश्किल हो जाती है।

Bitcoin जैसे एसेट्स में ट्रांजैक्शन को रोका नहीं जा सकता। यह तरीका अलग होता है चोर को कैश आउट करने से रोकना सबसे अहम होता है।

कैसे काम करता है यह प्रोसेस?

  • टैगिंग और मॉनिटरिंग: चोरी हुए वॉलेट को तुरंत ट्रैक किया जाता है और हर मूवमेंट पर नजर रखी जाती है। यह टैग हमेशा के लिए रहता है।
  • कैश आउट रोकना: चोर को आखिर में किसी एक्सचेंज या KYC प्लेटफॉर्म पर आना ही पड़ता है। जैसे ही वह वहां पहुंचता है, अलर्ट ट्रिगर होता है और फंड्स ब्लॉक किए जा सकते हैं।
  • लीगल एक्शन: इसके बाद पुलिस और एक्सचेंज के साथ मिलकर रिकवरी की प्रक्रिया शुरू होती है। साथ ही IP, डिवाइस और पैटर्न से चोर की पहचान करने की कोशिश होती है।

READ MORE: Bitget Wallet में हुआ USDT Marketplace का इंटीग्रेशन

कब रिकवरी आसान होती है और कब मुश्किल

रिकवरी के अच्छे चांस तब होते हैं जब आप तुरंत कुछ घंटों में एक्शन लेते हैं, चोर ने मिक्सर या ब्रिज का इस्तेमाल नहीं किया और ट्रांजैक्शन ट्रेस किया जा सकता है जैसी चीजें शामिल है।

रिकवरी मुश्किल हो जाती है जब कई दिन बीत चुके हों, फंड्स मिक्सर से गुजर चुके हों और पैसा अनट्रेसेबल P2P चैनल से निकाला गया हो जैसी चीजें शामिल है।

READ MORE: OKX रिजर्व अपडेट: बिटकॉइन बढ़ा, ETH और USDT थोड़े कम

चोरी के बाद तुरंत ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड करें, वॉलेट से कोई नई ट्रांजैक्शन न करें और तुरंत विशेषज्ञों से संपर्क करें। सबसे बड़ी गलती देरी करना है। साथ ही, अनजान लोगों के रिकवरी ऑफर से सावधान रहें, क्योंकि कई बार यह रिकवरी स्कैम भी हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

सेंसर के चक्कर में अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि'
Previous Story

थिएटर या OTT? ‘मातृभूमि’ की अटकी रिलीज ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

Gold Price 16 April: आज आपके शहर में कितनी है सोने की कीमत?
Next Story

Gold Price 16 April: आज आपके शहर में कितनी है सोने की कीमत?

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss