Drishyam 3: Drishyam 3 रिलीज के 21 दिन बाद भी शानदार कमाई कर रही है। खास बात यह है कि भारत से ज्यादा विदेशों में फिल्म का प्रदर्शन दमदार रहा है। अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 236.59 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
मोहनलाल की फिल्म Drishyam 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 21 दिनों में दुनिया भर से 236.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
Drishyam 3 Box Office पर विदेशों में दिखा बड़ा कमाल
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म Drishyam 3 ने शुरुआती दिनों में शानदार कमाई की। हालांकि, अब इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ती दिख रही है। फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 0.37 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 107.70 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 124.94 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
ओवरसीज कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड
Drishyam 3 की असली ताकत विदेशों में देखने को मिली है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 111.65 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है। यही वजह है कि फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 236.59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मलयालम फिल्मों के लिए यह आंकड़ा बेहद खास माना जा रहा है। विदेशों में मोहनलाल की लोकप्रियता एक बार फिर साबित हुई है।
READ MORE: Maa Behen Review: माधुरी दीक्षित के नए अंदाज ने जीता दिल
मोहनलाल की सबसे बड़ी फिल्म बनने से कितनी दूर?
फिलहाल मोहनलाल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म L2: Empuraan बनी हुई है। साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 268 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तुलना करें तो Drishyam 3 अभी इस रिकॉर्ड से करीब 32 करोड़ रुपये पीछे है। लेकिन मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस अंतर को पाटना आसान नहीं लग रहा।
कैसे रहें आकड़ें
- Drishyam 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 236.59 करोड़ रुपये
- भारत नेट कलेक्शन: 107.70 करोड़ रुपये
- ओवरसीज कलेक्शन: 111.65 करोड़ रुपये
- L2: Empuraan कलेक्शन: 268 करोड़ रुपये
READ MORE: मुन्ना भैया की ‘Glory’ ने OTT पर मचाया धमाल, लोगों का जीता दिल
Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और विदेशों में बड़ी सफलता हासिल की है। हालांकि मोहनलाल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए इसे अभी लंबा सफर तय करना होगा। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई पर सभी की नजरें रहेंगी।
