Stranger Things on OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सीरीज़ आती हैं और चली जाती हैं। लेकिन कुछ कहानियां लंबे समय तक दर्शकों के दिल में बनी रहती हैं। ऐसी ही एक सीरीज़ है Stranger Things। यह सीरीज़ आज भी दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है और नए दर्शक लगातार इसे देख रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
अगर आप भी हैं ओटीटी पर सीरीज देखने के शौकीन तो यह खबर आपके लिए है। रहस्यमयी दुनिया पर आधारित Stranger Things दर्शकों को बांधे रखती है अंत तक।
लंबी लेकिन दमदार कहानी
इस सीरीज़ के कुल 5 सीजन हैं। सभी सीजन मिलाकर इसमें 42 एपिसोड शामिल हैं। इसका पहला सीजन साल 2016 में रिलीज हुआ था। वहीं इसका आखिरी सीजन 2025 में आया। लंबी होने के बावजूद इसकी कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। उस समय भी इसका जादू चला था और अभी भी इसका जलवा है।
80 के दशक की रहस्यमयी दुनिया
सीरीज़ की कहानी 1980 के दशक के एक छोटे शहर में की है। यहां एक बच्चा अचानक गायब हो जाता है। इसके बाद घटनाएं तेजी से बदलती हैं। कहानी में एक ऐसी लड़की की एंट्री होती है, जिसके पास असाधारण शक्तियां होती हैं। यही मोड़ कहानी को और दिलचस्प बना देता है। दर्शकों के जिज्ञासा को और बढ़ा देता। यही वजह है कि इतनी बड़ी सीरीज होने के बावजूद दर्शक इससे जुड़े हुए हैं।
READ MORE- ‘Matka King’ ट्रेलर VIDEO, कैसे एक फैसले ने बदला सब कुछ
रेटिंग और कहां देखें यह सीरीज़
इस सीरीज़ को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इसकी IMDb रेटिंग भी काफी अच्छी है। यह सीरीज़ सस्पेंस, हॉरर और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है। यही वजह है कि इसे बार-बार देखने का मन करता है। अगर आप इस सीरीज़ को देखना चाहते हैं, तो यह Netflix पर उपलब्ध है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो थ्रिल और मिस्ट्री से भरपूर कंटेंट पसंद करते हैं।
READ MORE- OTT पर धमाल मचाने आ रही ‘O Romeo’ से ‘Tu Yaa Main’
किरदारों की दमदार भूमिका
सीरीज़ की सफलता में इसके कलाकारों का बड़ा योगदान है। Millie Bobby Brown, Finn Wolfhard और अन्य कलाकारों ने अपने किरदार को जीवंत बनाया है। हर किरदार की अपनी खास भूमिका है, जो कहानी को मजबूत बनाती है।
