Matka King’ ट्रेलर

‘Matka King’ ट्रेलर VIDEO, कैसे एक फैसले ने बदला सब कुछ

6 mins read
64 views
April 7, 2026

Matka King Trailer: अभिनेता विजय वर्मा की आने वाली वेब सीरीज ‘Matka King’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सीरीज में दिखाया गया है कि एक आम कपास व्यापारी कैसे जुआ सरगना का मालिक बन जाता है।

विजय वर्मा की नई सीरीज ‘मटका किंग’ का ट्रेलर रिलीज, 1960 दशक के बॉम्बे (मुंबई) में एक साधारण इंसान के मटका किंग बनने का सफर लोगों को आ रहा पसंद।

1960 के दशक की मुंबई से शुरुआत

ट्रेलर की कहानी 1960 दशक के बॉम्बे (मुंबई) से शुरू होती है। इसमें विजय वर्मा ब्रिज भट्टी का किरदार निभा रहे हैं, जो एक साधारण कपास मजदूर होता है। वह दिन-रात मेहनत करता है, लेकिन उसे जिंदगी में सिर्फ संघर्ष ही करना पड़ता है।

अपमान और बड़ा फैसला

इस बीच ब्रिज भट्टी अपने सेठ से कुछ पैसे मांगता है, लेकिन उसे वहां से सिर्फ अपमान ही मिलता है। यही घटना उसकी पूरी जिंदगी बदल देती है। वह तय करता है कि अब वह सिर्फ मेहनत नहीं करेगा, बल्कि अपनी किस्मत खुद बनाएगा। इसके बाद ब्रिज भट्टी कपास के काम को छोड़कर सट्टेबाजी की दुनिया में कदम रखता है। वह कहता है कि हर इंसान को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए, चाहे वह अमीर हो या गरीब।

यहीं से ‘मटका’ खेल की शुरुआत होती है, जिसे लोग जुआ-सट्टा नहीं बल्कि एक सिस्टम की तरह अपनाने लगते हैं। धीरे-धीरे यह इतना बड़ा हो जाता है कि लोग बैंक से ज्यादा मटके पर भरोसा करने लगते हैं।

READ MORE: ये फिल्म देखते ही बढ़ेगी धड़कनें, हर सीन में छिपा है खतरा

सफलता के साथ दुश्मनी भी

मटका खेल की वजह से ब्रिज भट्टी की किस्मत बदल जाती है और वह अमीर और ताकतवर बन जाता है, लेकिन इस सफलता के साथ उसके दुश्मन भी बढ़ने लगते हैं। यह सिस्टम धीरे-धीरे खतरनाक बन जाता है और आम लोगों की जिंदगी पर बुरा असर डालता है। कई घर बर्बाद होने लगते हैं और इसका असर खुद ब्रिज भट्टी के परिवार तक पहुंचता है।

READ MORE: OTT पर कंटेंट की बरसात, हर मूड के लिए तैयार हैं नई फिल्में और सीरीज

कहां देख सकती हैं सीरीज?

ब्रिज भट्टी के खिलाफ कई लोग खड़े हो जाते हैं और उसकी जान के पीछे पड़ जाते हैं। ट्रेलर काफी रोमांचक और इमोशनल दिख रहा है। इस सीरीज में कृतिका कामरा, साईं ताम्हणकर, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव भी अहम किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि ‘मटका किंग’ 17 अप्रैल से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी! Infinix Note 60 Pro का लॉन्च डेट कंफर्म!
Previous Story

गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी! Infinix Note 60 Pro का लॉन्च डेट कंफर्म!

𝗡𝘃𝗶𝗱𝗶𝗮 𝗚𝗣𝗨 में सेंध! हैकर्स के निशाने पर पूरा सिस्टम
Next Story

Nvidia GPU में सेंध! हैकर्स के निशाने पर पूरा सिस्टम

Latest from Entertainment

raakaasa movie ott release date netflix hindi version update

OTT पर ‘राकासा’ का खौफ, नेटफ्लिक्स ने तय की तारीख… पर हिंदी दर्शकों के साथ हुआ ‘धोखा’?

Raakaasa OTT Release Date: तेलुगु सिनेमा की हालिया चर्चा बटोरने वाली फिल्म राकासा अब सिनेमाघरों के बाद आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन्स पर दस्तक

Don't Miss