Netflix पर खुला राज: प्यार, धोखा और 8 अरब डॉलर की बर्बादी का कहानी

Netflix पर खुला राज: प्यार, धोखा और 8 अरब डॉलर की बर्बादी का कहानी

6 mins read
141 views
March 20, 2026

The Altruists Netflix: Netflix की नई सीरीज The Altruists FTX क्रिप्टो कंपनी और उसके संस्थापक सैम बैंकमैन-फ्राइड और कैरोलीन एलिसन की कहानी को दिखाती है। सीरीज का नाम Altruists इसलिए रखा गया है क्योंकि ये दोनों खुद को ऐसे लोग मानते थे, जो दूसरों के लिए अच्छा करना चाहते हैं। शुरुआत में उनका उद्देश्य दुनिया में कुछ अच्छा करना दिखता था, लेकिन जैसे-जैसे उनकी कंपनियां बढ़ती है, उनके गलत फैसलों और ग्राहक फंड्स के गलत इस्तेमाल से 8 बिलियन डॉलर का बड़ा नुकसान हुआ है।

FTX क्रिप्टो घोटाले और Sam Bankman-Fried की कहानी अब Netflix की ‘The Altruists’ में सामने आई है, जो निवेशकों के लिए एक बड़ी सीख है।

सीरीज सिर्फ पैसों की कहानी नहीं बताती, बल्कि उनके व्यक्तिगत रिश्तों और फैसलों को भी सामने लाती है। यह दिखाती है कि कैसे महत्वाकांक्षा, आत्मविश्वास और पर्याप्त जांच की कमी ने एक अच्छी शुरुआत को क्रिप्टो की सबसे बड़ी विफलताओं में बदल दिया। FTX के पतन का असर आज भी पूरी इंडस्ट्री में महसूस किया जा रहा है इसलिए यह कहानी निवेशकों और आम जनता दोनों के लिए अहम है।

READ MORE: क्रिप्टो कंपनियों पर ऑस्ट्रेलिया का बड़ा एक्शन, नए लाइसेंस नियम लागू

कोर्ट में SBF की लड़ाई

असल जिंदगी में सैम बैंकमैन-फ्राइड को ग्राहक फंड्स के दुरुपयोग के लिए 25 साल की फेडरल सजा मिली है। वे अभी भी अपनी सजा को कम कराने और 2024 की सजा के खिलाफ अपील करने की कोशिश कर रहे हैं। कोर्ट में उनका दावा था कि 2022 के पतन के समय FTX के पास ग्राहकों के बैलेंस को पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसा था। उन्होंने कहा कि मुख्य गवाहों को डराया गया और मामला राजनीतिक रूप से प्रभावित था। हालांकि, फेडरल प्रॉसिक्यूटर ने इन दावों को बेमेल और अनरियल बताया और कहा कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।

READ MORE: वियतनाम की क्रिप्टो वर्ल्ड में बड़ा बदलाव

हॉलीवुड और क्रिप्टो का मिलन

सीरीज के अलावा, क्रिप्टो की असली दुनिया को फिल्म निर्माता और अभिनेता बेन मैकेंजी ने अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘Everyone Is Lying to You for Money’ में दिखाया है। इसमें SBF और एलेक्स मैशिंस्की भी नजर आते हैं, जो अपनी कंपनियों के पतन से पहले क्रिप्टो में शामिल थे।

मैकेंजी की कहना है कि ‘क्रिप्टो काफी गलत’ है और इसे इतिहास का सबसे बड़ा Ponzi स्कैम भी कहता है। फिल्म में एल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले और अभिनेता गेरार्ड बटलर जैसे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने क्रिप्टो में पैसा कमाया लेकिन खुद भी काफी अनजान थे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

मंदी में भी Apple का जलवा, iPhone बिक्री में बड़ा उछाल
Previous Story

मंदी में भी Apple का जलवा, iPhone बिक्री में बड़ा उछाल

बस अपना ‘आइडिया’ बताओ… Google बना देगा पूरा App
Next Story

बस अपना ‘आइडिया’ बताओ… Google बना देगा पूरा App

Latest from Cryptocurrency

crypto news bitcoin dip solana quantum upgrade

क्रिप्टो मार्केट अपडेट: बिटकॉइन में गिरावट, लेकिन सोलाना और पुजी पेंग्विन्स ने चौंकाया!

Crypto Market Dip: क्रिप्टो बाजार के लिए पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव और बड़ी घोषणाओं भरा रहा है। एक तरफ जहां कीमतों में गिरावट ने निवेशकों

Don't Miss