Hanuman Ansh OTT Platform : विषाल चतुर्वेदी की धार्मिक फिल्म Hanuman Ansh बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। नीम करोली बाबा से जुड़ी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 57 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म अब तक दुनियाभर में 419 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म की सबसे खास बात इसका छोटा बजट है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसे 2 करोड़ रुपये से भी कम बजट में बनाया गया है। ऐसे में 419 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई ने इसे इस साल की बड़ी सरप्राइज हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है। फिल्म को अब अजय देवगन की ‘Drishyam 3’ से मुकाबला करना पड़ रहा है। इसके बावजूद Hanuman Ansh की कमाई जारी है और दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।
Hanuman Ansh की OTT रिलीज अभी टली, जानें OTT रिलीज डेट, तेलुगु रिलीज।
OTT पर कब रिलीज होगी फिल्म?
Hanuman Ansh को OTT पर देखने का इंतजार कर रहे दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। आमतौर पर हिंदी फिल्में थिएटर में अपनी रिलीज पूरी करने के बाद कुछ समय में OTT प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं। लेकिन इस फिल्म के मेकर्स इसे जल्दी स्ट्रीमिंग पर लाने के मूड में नहीं हैं। 123Telugu की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स फिल्म को तब तक सिनेमाघरों में चलाना चाहते हैं, जब तक दर्शक इसे देखने पहुंचते रहेंगे। अभी तक फिल्म के OTT प्लेटफॉर्म और स्ट्रीमिंग डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए इसकी डिजिटल रिलीज की सही तारीख बताना संभव नहीं है।
READ MORE : The Great Indian Kapil Show’ का देखें प्रोमो, हंसी से लोटपोट हुए लोग
16 अक्टूबर को आएगा तेलुगु वर्जन
Hanuman Ansh अब तेलुगु भाषा में भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म का तेलुगु डब वर्जन अगले शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। मूल फिल्म के लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बीच तेलुगु वर्जन लाने से साफ है कि मेकर्स अभी थिएटर से ज्यादा कमाई करने पर ध्यान दे रहे हैं। इस रिलीज से फिल्म को नए दर्शक भी मिल सकते हैं।
READ MORE : 13 साल बाद ‘शाहिद’ OTT पर रिलीज, जानें कहां देखें फिल्म
57 दिनों में 419 करोड़ रुपये से ज्यादा
रिपोर्ट के मुताबिक, 57 दिनों में Hanuman Ansh ने दुनियाभर में 419 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म की नेट कमाई भी 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। Drishyam 3 की रिलीज के बाद Hanuman Ansh को कई स्क्रीन कम मिलीं। इसके बावजूद फिल्म की कमाई पर बड़ा असर नहीं पड़ा। 8वें शनिवार को फिल्म ने 1,339 स्क्रीन से करीब 2.10 करोड़ रुपये कमाए। वहीं आठवें शुक्रवार को 1,166 स्क्रीन से करीब 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिलहाल, फिल्म की थिएटर में मजबूत पकड़ बनी हुई है। ऐसे में OTT रिलीज से पहले इसका सिनेमाघरों का सफर कुछ और समय तक जारी रह सकता है।
