State government job: युवाओं को Employment देने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में आंध्र प्रदेश के उद्योग और वाणिज्य मंत्री Bharath Gupta ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने हर तीन महीने में रोज़गार मेले आयोजित किए जाने की बात कही है। उन्होंने ने युवाओं से मिलने जा रहे इस मौके का पूरा लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वस्त किया है कि सरकार अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बशर्ते युवाओं को उद्योग की माँग को पूरा करने के लिए अपने Skill को निखारना होगा।
इन राज्यों के युवाओं के लिए अच्छी खबर। सरकार का फोकस अब स्किल, निवेश और जॉब मेलों के जरिए रोजगार के नए रास्ते खोलने पर है।
17 कंपनियाँ 1,125 देने जा रही नौकरियां
दरअसल, यह बातें उन्होंने शहर के वोकेशनल जूनियर कॉलेज में आयोजित मेगा जॉब मेले का उद्घाटन के दौरान कही है। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मेले में हिस्सा ले रहीं 17 कंपनियाँ 1,125 नौकरियाँ दे रही हैं। यह आगे भी नियमित रूप आयोजित किए जाएंगे। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि इस तरह के मेले हर तीन महीने में आयोजित किए जाएँगे।
READ MORE- Lockdown Mode: iPhone में अब हैकर्स के लिए ‘नो एंट्री’?
20 लाख नौकरियां उपलब्ध कराने का लक्ष्य
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में बड़ा लक्ष्य तय किए हैं। मंत्री ने बताया कि सरकार ने 20 लाख नौकरियां उपलब्ध कराने के लिए लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को मुख्यमंत्री N Chandrababu Naidu नेतृत्व में आईटी मिनिस्टर और मानव संसाधन विकास मंत्री Nara Lokesh के मार्गदर्शन में इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं। कई कंपनियाँ ओरवाकल इंडस्ट्रियल हब में निवेश करने के तैयार है। प्रक्रियाएं चल रही है।
READ MORE- OKX Wallet में Aave की एंट्री! अब DeFi लोन और कमाई दूर नहीं
जय राज इस्पात लिमिटेड राज्य में 6,000 करोड़ रूपए का और निवेश कर रही है। इससे साफ है कि आनेवाले दिनों मे राज्य में युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर मिलेंगे। इसके आलावे मंत्री ने यह कहा कि राज्य सरकार सरकारी विभागों में रिक्त पड़ी सीटों पर भी वैकेंसी निकालकर भरने जा रही है। अगर सरकार अपनी प्रतिबद्धता को बरकार रखती है तो यह राज्य के युवाओं के लिए वाकय में बड़ा अवसर साबित हो सकता है।
