समुद्र में US का एक्शन

समुद्र में US का एक्शन! टैंकर को बीच रास्ते से टैंकरों की वापसी

7 mins read
86 views
April 15, 2026

US blockade Iran ships:  अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब समुद्री मार्गें तक पहुंच गया है। अमेरिकी कार्रवाई के बाद हालात और सख्त हो गए हैं। हालात ऐसी है कि कोई भी प्रतिबंधित टैंकर अमेरिकी नाकेबंदी को तोड़ने में नाकाम साबित हो रही है और उन्हें वापिस Strait of Hormuz लौटना पड़ रहा है। शिपिंग डेटा की मानें तो अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित टैंकर Rich Starry  खाड़ी से निकलने के एक दिन बाद बुधवार को वापस होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर लौट गया।

समुद्री मार्गों पर अमेरिकी सख्ती, Hormuz स्ट्रेट में जहाजों की संख्या घटी, वैश्विक व्यापार पर असर की आशंका।

ट्रंप के फैसले का असर

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने रविवार को इस नाकेबंदी की घोषणा की थी। यह फैसला उस समय लिया गया जब इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता बैठक के बावजूद कुछ नतीजा नहीं निकला और अमेरिकी विदेश मंत्री बिना किसी सुखद परिणाम के वापिस अपने देश लौटना पड़ा। इसके बाद अमेरिका ने कड़ा रूख अपनाते हुए यह कदम उठाया है। अमेरिका ने सख्त लहजे में कहा है कि इस नियमों का पालन जरूरी है। कई जहाजों को रास्ते से वापिस लौटने के कह दिया। कुछ जहाजों ने तुरंत इसका अमल करते हुए वापिस लौटना ही मुनासिब समझा। जिससे समुद्री गतिविधियों पर काफी असर पड़ा है।

READ MORE- Crypto निवेशक के लिए बड़ी खबर, HYPE ETF खोल सकता है नए रास्ते

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दी जानकारी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि पहले 24 घंटों के दौरान, कोई भी जहाज अमेरिकी नाकेबंदी को पार नहीं कर सका। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि छह जहाजों ने अमेरिकी सेना के निर्देशों का पालन करते हुए वापस मुड़कर ईरानी बंदरगाह में फिर से प्रवेश किया है। यह टैंकर चीन से जुड़ी कंपनी का बताया जा  रहा है। शंघाई शुआनरुण शिपिंग कंपनी पर अमेरिका पहले ही प्रतिबंध लगा चुका है।  यह रिच स्टारी से करीब 2.5 लाख बैरल मेथनॉल लेकर जा रहा था। इसे यूएई के एक बंदरगाह से लोड किया गया था। यह ओमान की खाड़ी पर स्थित ईरानी बंदरगाह चाबहार से निकलने की कोशिश कर रहे दो तेल टैंकरों को एक अमेरिकी विध्वंसक जहाज ने रोक दिया।

READ MORE- Stablecoin का खतरा! क्या बैंकों से गायब हो जाएगा आपका पैसा?

शिपिंग इंडस्ट्री में बढ़ी अनिश्चितता

LSEG के डेटा से पता चला है कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित एक और जहाज वेरी लार्ज क्रूड कैरियर  ‘एलिसिया’ भी इसी जलडमरूमध्य के रास्ते खाड़ी में प्रवेश कर रहा है। बता दें कि Kpler के डेटा के अनुसार, यह खाली टैंकर जिसमें 20 लाख बैरल तेल ले जाने की क्षमता है जो तेल लोड करने के लिए ईराक की ओर बढता हुआ दिखाई दे रहा है। इस प्रकार देखें तो इस नाकाबंदी ने शिपिंग कंपनियां, तेल कारोबारियों और बीमा कंपनियों की चिंता को बढ़ा दिया है। जिससे वैश्विक स्तर पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Netflix की सीरीज ‘Taskaree The Smuggler's Web’
Previous Story

Netflix पर छाई ये खतरनाक सीरीज, आखिरी तक हिला जाएगा दिमाग

OpenAI ने GPT-5.4-Cyber मॉडल लॉन्च किया
Next Story

अब हैकर्स की खैर नहीं! GPT-5.4-Cyber करेगा हर हमले का जवाब

Latest from Latest news

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss