Gold Rate 20 ApriI: जानें आज सोना सस्ता हुआ या मंहगा?

Gold Rate 20 ApriI: जानें आज सोना सस्ता हुआ या मंहगा?

5 mins read
6 views
April 20, 2026

Gold Price Today: आज के समय में सोने की कीमतों पर हर किसी की नजर रहती है, चाहे बात निवेश की हो या शादी-ब्याह की खरीदारी की। भारत के अलग-अलग शहरों में सोने के रेट थोड़े-बहुत अंतर के साथ देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं आज के ताजा गोल्ड रेट्स, ताकि आप सही समय पर सही फैसला ले सकें।

सबसे पहले बात करें दिल्ली की, तो यहां 24 कैरेट सोने का दाम 1,55,920 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,42,940 और 18 कैरेट सोना 1,16,980 में मिल रहा है। मुंबई में कीमत थोड़ी कम है, जहां 24 कैरेट सोना 1,55,770, 22 कैरेट 1,42,790 और 18 कैरेट 1,16,830 पर ट्रेड कर रहा है।

आज का गोल्ड प्राइस अपडेट: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, जयपुर और लखनऊ समेत सभी शहरों में सोने के नए रेट्स क्या हैं।

दक्षिण भारत में क्या है सोने की कीमत

दक्षिण भारत की बात करें तो चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा है। यहां 24 कैरेट का रेट 1,56,650 है, जबकि 22 कैरेट 1,43,590 और 18 कैरेट 1,19,790 तक पहुंच गया है। वहीं, बेंगलुरु और हैदराबाद में कीमतें लगभग एक जैसी हैं। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,55,770, 22 कैरेट 1,42,790 और 18 कैरेट 1,16,830 में मिल रहा है। कोलकाता और पुणे में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां 24 कैरेट 1,55,770, 22 कैरेट 1,42,790 और 18 कैरेट 1,16,830 है। अहमदाबाद में हल्का सा अंतर है, यहां 24 कैरेट सोना 1,55,820, 22 कैरेट 1,42,840 और 18 कैरेट 1,16,880 में बिक रहा है।

READ MORE: Gold Rate Today: सोना खरीदने से पहले देखें अपने शहर का रेट

उत्तर भारत में सोने की कीमत

उत्तर भारत में जयपुर और लखनऊ की कीमतें दिल्ली के बराबर हैं। इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,55,920, 22 कैरेट 1,42,940 और 18 कैरेट 1,16,980 है। अगर पूरे देश का ट्रेंड देखा जाए, तो ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,700 से 1,56,600 के बीच बनी हुई है। इसका मतलब है कि बाजार में फिलहाल सोने की कीमत स्थिर लेकिन ऊंचे स्तर पर चल रही है।

READ MORE: सोने से बना AirPod केस देखा है कभी? यहां देखें पहली फोटो

क्या करें निवेशक?

अगर आप निवेश की सोच रहे हैं, तो यह समय लंबी अवधि के लिए अच्छा माना जा सकता है। वहीं, ज्वेलरी खरीदने वाले लोगों को अलग-अलग शहरों के रेट्स जरूर तुलना करनी चाहिए, क्योंकि छोटे अंतर से भी अच्छी बचत हो सकती है। कुल मिलाकर, सोना आज भी सुरक्षित निवेश का मजबूत विकल्प बना हुआ है, लेकिन खरीदारी से पहले ताजा रेट्स की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

अब Netflix चलेगा रील्स स्टाइल में, iPhone यूज़र्स के लिए बड़ा अपडेट
Previous Story

अब Netflix चलेगा रील्स स्टाइल में, iPhone यूज़र्स के लिए बड़ा अपडेट

US Iran Tensions Market
Next Story

US-ईरान संकट में भी बाजार मजबूत, GIFT Nifty से तेजी के संकेत

Latest from Latest news

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss