अब Netflix चलेगा रील्स स्टाइल में, iPhone यूज़र्स के लिए बड़ा अपडेट

अब Netflix चलेगा रील्स स्टाइल में, iPhone यूज़र्स के लिए बड़ा अपडेट

8 mins read
1 views
April 19, 2026

Vertical video Netflix:  जानेमाने ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लटेफॉर्म Netflix अब मोबाइल यूज़र्स पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। कंपनी iPhone ऐप को नए अंदाज में पेश करने जा रही है। इसमें वर्टिकल वीडियो फीड जोड़ा जाएगा। यूज़र्स अब सोशल मीडिया की तरह स्क्रॉल करते हुए कंटेंट खोज सकेंगे। इससे कंटेंट ढूंढना पहले से आसान और तेज होगा। यह फीचर खासकर युवा यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Netflix अपने iPhone ऐप में वर्टिकल वीडियो फीचर जोड़ने जा रहा है, जिससे यूज़र्स को नया और आसान कंटेंट एक्सपीरियंस मिलेगा।

यूजर्स के आदतों को ध्यान में रखकर बदलाव

यह बदलाव यूज़र की बदलती आदतों को देखते हुए किया गया है। आज के समय में लोग छोटे और तेज़ वीडियो देखना पसंद करते हैं। लंबा सर्च और ब्राउज़िंग उन्हें कम आकर्षित करता है। Netflix इसी ट्रेंड को अपनाने की कोशिश कर रहा है। नया इंटरफेस यूज़र्स को ज्यादा समय तक ऐप पर बनाए रखने में मदद करेगा। इससे एंगेजमेंट भी बढ़ने की उम्मीद है।

अप्रैल के अंत तक होगा लॉन्च

कंपनी ने इसकी जानकारी अपनी हालिया कमाई रिपोर्ट के बाद दी। शेयरधारकों को लिखे पत्र में इस बदलाव का जिक्र किया गया। कंपनी ने बताया कि इस फीचर पर लंबे समय से टेस्टिंग और सुधार चल रहा था। अब इसे अंतिम रूप दे दिया गया है। यह नया मोबाइल अनुभव अप्रैल के अंत तक सभी यूज़र्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।

Apple TV ऐप को लेकर मिली आलोचना

हाल के समय में कंपनी को कुछ आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। खासकर Apple TV ऐप में किए गए बदलावों को लेकर। नए कस्टम वीडियो प्लेयर से कई यूज़र्स संतुष्ट नहीं थे। इससे कंपनी पर बेहतर यूज़र अनुभव देने का दबाव बढ़ गया। अब iPhone ऐप का यह नया अपडेट उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

लीडरशिप में बड़ा बदलाव

इसी बीच कंपनी के नेतृत्व में भी बदलाव देखने को मिला है। सह-संस्थापक Reed Hastings ने बोर्ड से हटने का ऐलान किया है। यह फैसला कंपनी के लिए एक बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। नए दौर में Netflix अपनी रणनीतियों को और आक्रामक बना सकती है।

गेमिंग सेक्टर में बढ़ते कदम

Netflix अब सिर्फ फिल्मों और वेब सीरीज तक सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनी गेमिंग सेक्टर में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। हाल ही में Netflix Playground नाम का एक नया ऐप लॉन्च किया गया है। इसमें छोटे-छोटे गेम शामिल हैं। यह प्लेटफॉर्म खासकर युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका सीधा मुकाबला Apple Arcade से माना जा रहा है।

READ MORE- क्या खत्म हो जाएगा Xbox Gaming का क्रेज? जानें वजह

सब्सक्रिप्शन महंगे, डील में झटका

कंपनी ने अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए हाल ही में सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतें भी बढ़ाई हैं। इसमें विज्ञापन-समर्थित प्लान भी शामिल हैं। इससे कुछ यूज़र्स पर असर पड़ सकता है। वहीं, कंटेंट की दुनिया में भी कंपनी को झटका लगा है। HBO के साथ संभावित साझेदारी की कोशिश सफल नहीं हो सकी। इस डील में Paramount ने बाजी मार ली।

READ MORE- AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

कंपनी मोबाइल, गेमिंग और कंटेंट तीनों पर एक साथ काम कर रही है। वर्टिकल वीडियो फीचर इसी बड़ी प्लानिंग का हिस्सा है। आने वाले समय में यह तय करेगा कि Netflix यूज़र्स की नई पीढ़ी को कितना आकर्षित कर पाती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Xiaomi TV S Mini LED Series भारत में लॉन्च
Previous Story

Xiaomi TV S Mini LED Series भारत में लॉन्च

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,