अमेरिका-जाना-है-ट्रंप-का-‘Gold-Card-देगा-मौका-जानें-डिटेल-में-कैसे

अमेरिका जाना है? ट्रंप का ‘Gold Card’ देगा मौका, जानें डिटेल में कैसे

5 mins read
1K views
June 12, 2025

नाल्ड ट्रंप की यह नई पहल उन लोगों के लिए एक बड़ा मौका है, जो अमेरिका में बेहतर भविष्य बनाना चाहते हैं।

Gold Card EB 5 Investor Visa: अगर आप अमेरिका में हमेशा के लिए बसने का सपना देख रहे हैं और आपके पास अच्छा खासा पैसा है, तो अब आप ये सपना पूरा कर सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक खास इमिग्रेशन प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसे उन्होंने ‘Gold Card’ नाम दिया है। इसके तहत विदेशी नागरिक 5 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट करके अमेरिका का Green Card हासिल कर सकते हैं। 

इस नई योजना के लिए ट्रंप ने एक आधिकारिक वेबसाइट trumpcard.gov भी शुरू किया है, जहां इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं। यह स्कीम खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो अमेरिका में स्थायी रूप से रहना चाहते हैं और जिनके पास पर्याप्त वित्तीय क्षमता है। 

क्या है Gold Card और क्यों है खास

ट्रंप का यह Gold Card असल में अमेरिका के EB-5 इन्वेस्टर वीजा का ही एक तेज और एडवांस रूप है। EB-5 वीजा के तहत भी विदेशी इन्वेस्टर अमेरिका में इन्वेस्ट करके वहां का Green Card पा सकते हैं, लेकिन Gold Card को ट्रंप ने एक fast track ऑप्शन के रूप में पेश किया है। 

ट्रंप का कहना है कि यह प्रोग्राम उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो अमेरिका में रहना और काम करना चाहते हैं, लेकिन लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचना चाहते हैं। हालांकि, इस कार्ड से सीधे नागरिकता नहीं मिलेगी। 

किन लोगों को मिलेगा फायदा

यह स्कीम मुख्य रूप से अमीर और टैलेंटेड विदेशी नागरिकों के लिए बनाई गई है। यानी, अगर आपके पास पैसा है और आप अमेरिका में योगदान देने की काबिलियत रखते हैं, तो आपके लिए यह एक सुनहरा मौका हो सकता है।  

कैसे करें आवेदन

  • Gold Card के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। 
  • सबसे पहले trumpcard.gov वेबसाइट पर जाएं। 
  • वहां दी गई आवेदन फॉर्म में अपना नाम, ईमेल, देश आदि की जानकारी भरें। 
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद, ईमेल के जरिए आपको आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। 
  • दस्तावेजों की जांच और पात्रता की पुष्टि के बाद ही Gold Card जारी किया जाएगा। 

फिलहाल, वेबसाइट पर सिर्फ रजिस्ट्रेशन हो रहा है। Gold Card की बिक्री अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन आने वाले हफ्तों में इसकी प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Meta AI से अब वीडियो एडिटिंग हुई और आसान, जुड़े स्मार्ट फीचर
Previous Story

Meta AI से अब वीडियो एडिटिंग हुई और आसान, जुड़े स्मार्ट फीचर

इस देश में बैन होगा WhatsApp-Telegram, जानें वजह
Next Story

इस देश में बैन होगा WhatsApp-Telegram, जानें वजह

Latest from Investment

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

Mekr Funding: भारत के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में एक नया निवेश अपडेट सामने आया है। अप्लायंस डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप Mekr ने अपने सीरीज

Don't Miss