असली-नकली सोने की पहचान कराएगा ये सरकारी ऐप, जानें कैसे

असली-नकली सोने की पहचान कराएगा ये सरकारी ऐप, जानें कैसे

5 mins read
1.8K views
April 30, 2025

अब सोना खरीदते समय असली या नकली की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने आपकी मदद के लिए एक आसान मोबाइल ऐप तैयार किया है।

BIS Care App : अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना हमारे देश में एक पुरानी और शुभ परंपरा है। लोग मानते हैं कि इस दिन सोना खरीदना घर में समृद्धि और खुशहाली लाता है। हर साल इस मौके पर लोग सोने का सामान जरूर खरीदते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो सोना आप खरीद रहे हैं, वह वाकई असली और शुद्ध है या नहीं? इस सवाल का जवाब ढूंढना अब पहले जितना मुश्किल नहीं रहा। बता दें कि सरकार ने कस्टमर को ठगी से बचाने के लिए खास मोबाइल ऐप बनाया है, जिसकी हेल्प से आप खुद पता लगा सकते हैं कि आप जो सोना खरीद रहे हैं वह असली है या नकली।

BIS Care App से करें पता

इस ऐप का नाम है BIS Care App। यह ऐप भारत सरकार के भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा तैयार किया गया है। इसके जरिए आप हॉलमार्क लगे सोने की जानकारी चेक कर सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि जिस ज्वेलर से आपने सोना खरीदा है, वह BIS से रजिस्टर्ड है या नहीं।

BIS Care App कैसे करता है आपकी सोने की खरीदारी को सुरक्षित?

BIS Care App की मदद से आप मिनटों में जान सकते हैं कि जो सोना आप खरीद रहे हैं वो असली है या नहीं। इस ऐप को आप Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। जब आप किसी ज्वेलरी की दुकान पर जाएं, तो वहां जो गहना आप खरीदना चाहते हैं, उस पर एक 6 अंकों का HUID नंबर लिखा होगा, जिसे ध्यान से जरूर देंखें।

ऐसे करें जांच

  • ऐप खोलें और ‘Verify HUID’ विकल्प पर टैप करें।
  • वहां दिए गए बॉक्स में गहने पर लिखा 6 अंकों का HUID नंबर दर्ज करें।
  • जैसे ही आप नंबर डालेंगे, ऐप आपको तुरंत बता देगा कि गहना BIS में रजिस्टर्ड है या नहीं और उसकी शुद्धता कितनी है।

क्यों जरूरी है ये जांच?

हर गहने पर हॉलमार्क होना जरूरी है, लेकिन अब केवल हॉलमार्क से ही काम नहीं चलता। असली जानकारी तभी मिलती है जब HUID नंबर BIS के डेटा में मौजूद हो। इससे आपको पूरी तरह यकीन हो जाएगा कि आपका सोना शुद्ध है और आप ठगी से बचे रहेंगे।

जरूरी बात

अगर आप अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फोन में BIS केयर ऐप जरूर डाउनलोड कर लें। इससे न केवल आप धोखाधड़ी से बचेंगे, बल्कि आप जो भी ज्वेलरी खरीदेंगे, वह लंबे समय तक टिकाऊ और विश्वसनीय रहेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp
Previous Story

Meta ने लॉन्च किया अपना AI ऐप, ChatGPT को मिलेगी कड़ी टक्कर

NotebookLM
Next Story

Google का Audio Overviews टूल हिंदी में भी हुआ लॉन्च

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss