Perplexity Personal Computer: एआई असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। नाम है Personal Computer। यह आपकी टू-डू लिस्ट को पढ़ने के साथ-साथ उसे पूरा भी कर सकता है। अगर आप Mac के Notes ऐप में टास्क लिखते हैं, तो AI खुद समझकर जरूरी स्टेप्स ले सकता है। फाइल्स खोलना, मैसेज भेजना या डेटा व्यवस्थित करना—सब कुछ यह खुद मैनेज कर सकता है।
Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।
एक साथ कई AI एजेंट्स का इस्तेमाल
Perplexity का यह सिस्टम जरूरत के हिसाब से कई एजेंट्स को एक साथ इस्तेमाल करता है। यह फीचर इसे और ज्यादा स्मार्ट बनाता है, क्योंकि जटिल कामों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर तेजी से पूरा किया जा सकता है। यह AI आपके Mac की फाइल्स, ऐप्स और यहां तक कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर सकता है। उदाहरण के लिए, यह आपके बिखरे हुए फोल्डर्स को ऑर्गनाइज कर सकता है, फाइल्स को सही नाम दे सकता है और पूरी सिस्टम स्ट्रक्चर को साफ-सुथरा बना सकता है।
READ MORE- बड़ा दावा: क्या खत्म होगा फेक न्यूज का खेल?
वॉयस और मोबाइल से भी कंट्रोल
यूजर इस AI को वॉयस कमांड के जरिए निर्देश दे सकते हैं, जिससे काम और आसान हो जाता है। खास बात यह है कि आप अपने फोन से भी टास्क शुरू या मैनेज कर सकते हैं, यानी आप कहीं भी हों, आपका AI असिस्टेंट काम करता रहेगा। Perplexity ने इस टूल में सिक्योरिटी को प्राथमिकता दी है। एआई जो भी फाइल बनाता है। वह एक सुरक्षित सैंडबॉक्स में रहती है। साथ ही, हर एक्शन को ट्रैक किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर उसे वापस भी लिया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम यूजर के कंट्रोल में रहता है, न कि खुद से फैसले लेने वाला एआई बनकर।
READ MORE- अब टारगेट पानी: ZionSiphon मालवेयर से बढ़ी तबाही की आशंका!
अभी सीमित यूजर्स के लिए, जल्द होगा विस्तार
फिलहाल यह पर्सनल कंप्यूटर Mac पर सिर्फ Max सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि Perplexity AI से मिल रहे संकेत के मुताबकि जल्द ही इसे अन्य यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा। खासकर उन लोगों के लिए जो वेटलिस्ट में शामिल हैं। आने वाले समय में ऐसे टूल्स हमारे काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकते हैं जहां इंसान सिर्फ निर्देश देगा और AI बाकी सब काम संभालेगा।
