इन iPhone के लिए सरकार ने जारी किया अलर्ट, देखें लिस्ट

3 mins read
1K views
November 25, 2024

अगर आप भी iPhone यूजर्स हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि सरकार ने एप्पल के कुछ फोन्स के लिए अलर्ट जारी किया है।

CERT-In On Apple : CERT-In ने Apple iPhone यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट उन डिवाइस के लिए जारी किया गया है जो पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस लिस्ट में iPhone, iPad, Mac और Safari जैसे प्रोडक्ट भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन डिवाइस में गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं, जो साइबर खतरे को बढ़ावा दे सकती हैं।

इन फोन के लिए किया गया अलर्ट

  • iOS: संस्करण 1.1 से पुराने वर्जन।
  • iPadOS: संस्करण 7.2 से पुराने वर्जन।
  • macOS: संस्करण 1.1 से पुराने वर्जन।
  • Safari: संस्करण 1.1 से पुराने वर्जन।

अगर आपका डिवाइस इनमें से किसी एक संस्करण पर चल रहा है, तो यह साइबर खतरों के प्रति संवेदनशील हो सकता है।

दी गई यह सलाह

पुराने सॉफ्टवेयर में ऐसी खामियां पाई गई हैं, जिसका फायदा साइबर क्रिमिनल्स उठा सकते हैं। CERT-In ने सलाह दी है कि यूजर्स को तुरंत अपने डिवाइस को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लेना चाहिए। अगर आपके डिवाइस के लिए अब कोई सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो आपको नया डिवाइस खरीदने पर विचार करना चाहिए।

फॉलो करें ये टिप्स

अगर आप भी अपने iPhone को अपडेट करना चाहते हैं, तो बस इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • iPhone का सेटिंग ऐप खोलें।
  • General ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Software Update ऑप्शन को चुनें।
  • अगर कोई अपडेट उपलब्ध है, तो उसे डाउनलोड करके इंस्टॉल करें। इस तरह आपका फोन भी अपडेट हो जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Google Map के भरोसे जाने वाले संभल जाएं, गवां सकते हैं अपनी जान

Next Story

Apple की भारत में बढ़ी मुश्किल, CCI ने लिया ऐसा फैसला

Latest from Tech News

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss