भारत में Apple की बंपर कमाई, बिक्री ने चौंकाया
Apple ने जून तिमाही में भारत में रिकॉर्ड कमाई दर्ज की। iPhone, Mac और सर्विसेज की मजबूत मांग से कंपनी ने नया बिक्री रिकॉर्ड बनाया। iPhone Sales India: कंपनी ने जून 2026 तिमाही में भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की। iPhone, Mac कंप्यूटर और सर्विसेज कारोबार की मजबूत मांग ने इस रिकॉर्ड प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई। Apple ने कहा कि भारत उन प्रमुख बाजारों में शामिल रहा, जहां इस तिमाही में नया राजस्व रिकॉर्ड बना। Apple India में रिकॉर्ड बिक्री का बड़ा कारण Apple के मुताबिक, 27 जून को समाप्त तिमाही में कंपनी का वैश्विक राजस्व 16% बढ़कर 109.4 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं प्रति शेयर आय 29% बढ़कर 2.02 डॉलर रही। कंपनी को टैरिफ रिफंड का भी फायदा मिला, जिससे कुल मार्जिन और मुनाफे में बढ़ोतरी हुई। भारत में खासतौर पर iPhone, Mac और सर्विसेज की मजबूत मांग ने बिक्री को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। READ MORE: Apple के नए CEO का प्लान, TV और फिल्मों में बढ़ेगी ताकत
