Alert! Apple यूजर्स जल्द करें इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट, जानें स्टेप्स

6 mins read
1.2K views
November 21, 2024

Apple ने अपने यूजर्स के लिए एक इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है और इसे जल्द से जल्द डाउनलोड करने की सलाह दी है।

Apple Emergency Security : Apple ने अपने यूजर्स के लिए एक इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट लॉन्च किया है। इसे जल्द से जल्द डाउनलोड करने की सलाह दी गई है ऐसा इसलिए क्योंकि यह Apple डिवाइस की सुरक्षा से जुड़ा है। कंपनी के मुताबिक, यह अपडेट बहुत जरूरी सिक्योरिटी पैच सुनिश्चित करता है और ऑपरेटिंग सिस्टम की कुछ बड़ी खामियों को ठीक करता है। बता दें कि Intel-आधारित Mac सिस्टम में दो बड़े खतरे पाए गए हैं। इसलिए, डिवाइस की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

Apple की इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट को पीछे Google है

Apple के इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट के पीछे Google का सिक्योरिटी एनालिसिस ग्रुप है। बता दें कि Google के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप ने इन खामियों का पता लगाया है, जिनकी वजह से अटैकर्स को मैलिशियस कोड और क्रॉस-साइट स्क्रिप्टिंग डालने का मौका मिल सकता है। ये लूप होल्स Apple के कई ऑपरेटिंग सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं, जिनमें iOS, iPadOS, macOS, visionOS और Safari शामिल हैं। इसलिए यूजर्स को इनके लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।

डाउनलोड करने की दी गई सलाह

iPhone और iPads यूजर्स को भी इसे तुरंत डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लेना चाहिए क्योंकि यह डिवाइस की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। Apple ने इसे iOS 18.1.1 और iPadOS 18.1.1 के नाम से रिलीज किया गया है। Apple ने सितंबर में iOS 18 और iPadOS 18 अपडेट लॉन्च किए थे। अब करीब एक महीने बाद कंपनी ने ये नए अपडेट रोलआउट किए हैं। इन्हें डिवाइस में पुश किया जा रहा है, ताकि यूजर इन्हें जल्द से जल्द अपने डिवाइस में इंस्टॉल कर सकें। Apple ने अपने सपोर्ट पेज पर इन सिक्योरिटी अपडेट की पूरी जानकारी दी है।

ये अपडेट iPhone और iPad मॉडल समेत कई तरह के डिवाइस के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें macOS, Ventura और SonomaMac पर चलने वाले Mac कंप्यूटर डिवाइस भी शामिल हैं। Apple Vision Pro यूजर्स को visionOS 2.1.1 वर्जन डाउनलोड करने की भी सलाह दी गई है।

ऐसे करें अपडेट

  • आप अपने डिवाइस का iCloud या अपने कंप्यूटर सिस्टम में बैकअप ले लें।
  • इसके बाद डिवाइस को चार्जिंग या पावर सोर्स से कनेक्ट करें। साथ ही इसे वाई-फाई से भी कनेक्ट करें।
  • Settings और फिर General में जाकर Software Update पर टैप करें।
  • आपको यहां Software Update वर्जन दिखाई देगा, जो एक से ज्यादा भी हो सकता है, जिसे भी आप डाउनलोड करना चाहते हैं उस पर टैप करें।
  • अब यहां अपना पासकोड डालें और Install Now पर टैप करें। आपके डिवाइस का सॉफ्टवेयर लेटेस्ट वर्जन में अपडेट हो जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

रॉकेट में Elon Musk ने क्यों भेजा केला? वजह कर देगी हैरान

Next Story

सोशल मीडिया को लेकर बवाल, भड़के ऑस्ट्रेलियाई PM

Latest from Latest news

क्या AI बदल देगा पढ़ाई का भविष्य? छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

AI in Education: आज AI Education और डिजिटल तकनीक ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में बदलना शुरू कर दिया है अब अच्छी शिक्षा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही  इंटरनेट, स्मार्टफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लाखों छात्रों तक बेहतर पढ़ाई पहुंच रही है।  भारत में AI आधारित शिक्षा दे रही नई दिशा, जानें कैसे तकनीक, इंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छात्रों की पढ़ाई को आसान बना रहे। AI Education ने बदली पढ़ाई की तस्वीर  पहले बेहतरीन शिक्षक की पढ़ाई सिर्फ उसी क्लासरूम तक सीमित रहती थी। लेकिन अब तकनीक ने इस दूरी को काफी हद तक खत्म कर दिया है। AI Education की मदद से एक ही शिक्षक की क्लास देशभर के छात्र देख सकते हैं। चाहे छात्र किसी महानगर में हो या छोटे गांव में, अब उसे एक जैसी पढ़ाई, टेस्ट, स्टडी मटेरियल और डाउट सॉल्विंग की सुविधा मिल रही है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी पहले से आसान हुई है।  भारत का डिजिटल नेटवर्क बना सबसे बड़ी ताकत  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 तक भारत के करीब 85% घरों में स्मार्टफोन और लगभग इतनी ही संख्या में इंटरनेट की सुविधा पहुंच चुकी है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लगभग 90% युवाओं ने हाल के महीनों में इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। यही डिजिटल नेटवर्क अब शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। पहले जहां अच्छी कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था, वहीं अब छात्र घर बैठे अनुभवी शिक्षकों से पढ़ सकते हैं।  READ MORE: AI लर्निंग से भविष्य होगा मजबूत, युवाओं को मिलेगा
Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss