Apple की भारत में बढ़ी मुश्किल, CCI ने लिया ऐसा फैसला

5 mins read
1.2K views
November 25, 2024

भारत में Apple के लिए मुश्किल बढ़ सकती है क्योंकि CCI ने कंपनी के खिलाफ चल रही जांच को रोकने से मना कर दिया है।

CCI on Apple : देश में अमेरिकी डिवाइस निर्माता कंपनी Apple की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। CCI ने कॉम्पिटिशन कानून के उल्लंघन के लिए कंपनी के खिलाफ जांच रोकने से इनकार कर दिया है। बता दें कि Apple पर बाजार में अपनी प्रमुख स्थिति का दुरुपयोग करने का आरोप है। Reuters की रिपोर्ट में CCI के आंतरिक आदेश के हवाले से कहा गया है कि जांच रिपोर्ट रोकने के Apple के अनुरोध को गलत पाया गया है। CCI, कंपनी और इस मामले में मुख्य शिकायतकर्ता टुगेदर वी फाइट सोसाइटी ने इस संबंध में सवालों के जवाब नहीं दिए हैं। कंपनी को अपने iOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर कॉम्पिटिटर्स को दबाने का आरोपी पाया गया था।

डेवलपर्स को 30 फीसदी तक फीस देना पड़ता था

Apple के खिलाफ यह जांच करीब चार साल पहले शुरू की गई थी। यह ऐप बाजार में कंपनी की प्रमुख स्थिति के कथित दुरुपयोग से जुड़ी थी। Apple पर आरोप था कि उसने एप बाजार में अपनी मजबूत स्थिति के कारण डेवलपर्स को अपने मालिकाना हक वाले इन-ऐप खरीदारी सिस्टम का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर किया। इसके लिए डेवलपर्स को 30 फीसदी तक फीस देना पड़ता था। इस साल अगस्त में कंपनी के अनुरोध पर CCI ने उसके सभी राइवल्स से इस जांच की रिपोर्ट लौटाने को कहा था। हालांकि, इस आदेश में यह नहीं बताया गया था कि Apple किस गोपनीय जानकारी को लेकर चिंतित है। मामले से वाकिफ एक सूत्र ने बताया था कि Apple देश में अपने एप स्टोर के रेवेन्यू और बाजार हिस्सेदारी के आंकड़ों के खुलासे को लेकर चिंतित है।

Reuters ने जुलाई में बताया था कि CCI की जांच यूनिट द्वारा 2022 और 2024 में दाखिल की गई दो रिपोर्टों में पाया कि Apple ने अपने iOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर एप स्टोर में अपनी प्रमुख बाजार स्थिति का दुरुपयोग किया है।

Tinder, Tinder को रिपोर्ट करने को कहा थ

CCI ने जिन कंपनियों से रिपोर्ट वापस करने को कहा था, उनमें Tinder चलाने वाली Match और Paytm का प्रतिनिधित्व करने वाला स्टार्टअप समूह ADIF शामिल है। Apple ने CCI को दी गई अपनी शिकायत में कहा था कि इस मामले में अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ साझा की गई रिपोर्ट में कंपनी के कारोबार से जुड़ी गोपनीय जानकारी का खुलासा हुआ है इसलिए इस रिपोर्ट को वापस लिया जाना चाहिए।

Analytics Insight

दिव्या सिंह : मैं 6 साल के अनुभव के साथ कंटेट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. मेरे अंदर सरल स्वभाव के साथ कुछ अलग करने की चाह है. मैनजमेंट और नेतृत्व क्षमता से भरपूर मुझमें अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स हैं. मेरे अंदर खास यह है कि किसी भी काम को तय समय पर समाप्त कर लेती हूं.

Previous Story

इन iPhone के लिए सरकार ने जारी किया अलर्ट, देखें लिस्ट

Next Story

अब क्रिएटिव राइटिंग भी करेगा ChatGT, आया नया अपडेट

Latest from Tech News

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतरा

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतर

Pavel Durov पर रूस का बड़ा एक्शन, FSB ने Telegram पर अवैध कंटेंट नहीं हटाने का आरोप लगाया। Telegram Ban Russia: रूस की Federal Security Service (FSB) ने Telegram के संस्थापक Pavel Durov पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि Telegram ने ऐसे कंटेंट को हटाने में नाकामी दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस में कथित तौर पर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। FSB ने Durov के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की भी जानकारी दी है। अभी Telegram और Pavel Durov की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  FSB ने Telegram पर क्या आरोप लगाए?  रूस की सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, Telegram पर मौजूद कुछ कंटेंट का इस्तेमाल कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं और आतंकवादी व चरमपंथी संगठनों ने किया। FSB का आरोप है कि इनका इस्तेमाल तोड़फोड़, आतंकवादी घटनाओं, सामूहिक हत्याओं और साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों के लिए किया गया। रूस का कहना है कि Telegram को ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। FSB ने इसी कथित नाकामी को Durov के खिलाफ कार्रवाई की वजह बताया है।  Telegram की शुरुआत 2013 में Pavel Durov ने की थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है और इसके एक अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की वजह से इसका इस्तेमाल आम लोगों के साथ पत्रकारों और अधिकारियों ने भी किया है।  READ MORE: क्या आपका Telegram भी
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

क्या EMI नहीं भरने पर iPhone के ऐप्स बंद हो जाएंगे? Apple ने Restricted Mode की खबरों को खारिज किया  Apple Upgrade: क्या iPhone की EMI नहीं भरने पर आपका फोन लॉक हो जाएगा? इस सवाल पर Apple ने अब बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि Apple Upgrade Program के तहत भुगतान चूकने पर डिवाइस के फीचर्स को सीमित करने वाला कोई Restricted Mode नहीं होगा।   Apple के इस बयान से उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि EMI नहीं भरने पर iPhone, iPad, Mac या Apple Watch का इस्तेमाल सीमित किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, ऐसे मामलों को मौजूदा फाइनेंसिंग और लीज खत्म करने की नीतियों के तहत संभाला जाएगा।  Apple Upgrade Program में Restricted Mode की चर्चा क्यों हुई?  हाल ही में iOS 27 बीटा में एक फीचर को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें App Managed Feature देखा गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह फीचर फाइनेंसिंग पार्टनर्स को डिवाइस की स्थिति की समय-समय पर जांच करने की सुविधा दे सकता है। इसके बाद ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि Apple भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों के डिवाइस पर Restricted Mode लागू कर सकता है। इस मोड में कथित तौर पर सिर्फ Phone, Settings, Clock, Wallet और App

Don't Miss