Desi Bling: OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं, लेकिन कुछ शोज ऐसे होते हैं जो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इन दिनों Netflix की नई सीरीज ‘Desi Bling’ काफी चर्चा में बनी हुई है। यह शो अपने अलग कंटेंट और बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है। दर्शक इसे एक साथ एंटरटेनिंग और थोड़ा अनकम्फर्टेबल भी बता रहे हैं। इस शो की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कहानी नहीं बल्कि इसमें दिखाई गई अरबपतियों की जिंदगी को लेकर हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग शो के वीडियो क्लिप शेयर कर खुब चुटकी लेते हैं।
Netflix की ‘Desi Bling’ क्यों हो रही है वायरल? जानिए अरबपतियों की लग्जरी लाइफस्टाइल, ड्रामा और शो के चर्चित किरदारों के बारे में।
दुबई में बसे अमीर भारतीयों की जिंदगी दिखाता है शो
‘Desi Bling’ Netflix पर रिलीज हुई 7 एपिसोड की सीरीज है। रिलीज के कुछ ही दिनों में यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। इस शो में दुबई में रहने वाले बेहद अमीर भारतीय परिवारों की लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाई गई है।
सीरीज में बड़े-बड़े बंगले, महंगी कारें, शानदार पार्टियां और करोड़ों की शॉपिंग देखने को मिलती है। शो में एक ऐसा कपल भी दिखाया गया है जिसने अपनी बेटी को जन्मदिन पर सोने की ड्रेस पहनाई थी। इतना ही नहीं, अब बेटी को पिंक कलर की रोल्स रॉयस गिफ्ट करने की भी योजना बनाई जा रही है।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी बने चर्चा का हिस्सा
शो की शुरुआत में सबसे ज्यादा चर्चा टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को लेकर हुई थी। दोनों इस शो का हिस्सा हैं और उनकी केमिस्ट्री को लेकर भी काफी बातें हो रही हैं। ‘Desi Bling’ को मशहूर शो ‘Dubai Bling’ का देसी वर्जन बताया जा रहा है। इस सीरीज में दुबई में रहने वाले भारतीय सेलेब्स और बिजनेसमैन की जिंदगी को करीब से दिखाने की कोशिश की गई है।
READ MORE: Brown Teaser Out: डार्क रोल में लौटीं करिश्मा कपूर, नया लुक वायरल
ड्रामा और शोऑफ की भी नहीं है कमी
अगर आपको लग्जरी लाइफस्टाइल, ग्लैमरस पार्टियां और हाई-प्रोफाइल ड्रामा पसंद है तो यह सीरीज आपको पसंद आ सकती है। शो में रिश्तों, दोस्ती और अमीरी के प्रदर्शन को भी खुलकर दिखाया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोग इस शो को ‘क्रिंज’ भी बता रहे हैं। खासतौर पर बिजनेसमैन सतीश सनपाल और उनकी पत्नी तबिंदा सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। दोनों अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को खुलकर दिखाते नजर आते हैं।
READ MORE: OTT पर धमाल मचाएगा ‘Bhishmar’, जानें क्यों खास है ये फिल्म?
कौन-कौन है शो की कास्ट?
इस सीरीज में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के अलावा डैन्यूब ग्रुप के फाउंडर रिजवान साजन, उनके बेटे आदेल साजन और बहू सना साजन भी नजर आते हैं। वहीं, एनेक्स होल्डिंग के फाउंडर सतीश सनपाल और उनकी पत्नी तबिंदा भी शो का हिस्सा हैं। तबिंदा के एक बयान ने लोगों को चौंका दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पति हर साल उन्हें 3 किलो सोना गिफ्ट करते हैं और अब तक उनके पास 40 किलो से ज्यादा सोना जमा हो चुका है। यही वजह है कि यह शो इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है।
