Bitget Reality platform: टोकनाइज करने की दिशा में अब कई कंपनियां अपना कदम बढ़ाने में लगी हुई है। इसी सिलसिले में क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget ने डिजिटल फाइनेंस की दुनिया में बड़ा डेग बढाया है। केंपनी Reality नाम से एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। जिसका काम Real World Assets यानी वास्तविक संपत्तियों को टोकनाइज करना होगा। बताया जा रहा है कि इसके माध्यम से अब अमेरिकी शेयर और ETF जैसे पारंपरिक निवेश विकल्प ब्लॉकचेन नेटवर्क पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
बिटगेट ने Reality प्लेटफॉर्म किया लॉन्च! RWA को टोकनाइज कर यूएस स्टॉक्स और ETFs को ब्लॉकचेन पर लाने का करेगा काम…जानें डिटेल्स में।
किस तरह का होगा यह टोकन
यह एक प्रकार का डिजिटल टोकन होगा। इसके लिए रियलिटी प्लेटफॉर्म पर rTokens किए जाएंगे। इसे 1:1 के अनुपात में वास्तविक शेयरों का समर्थन मिलेगा। इसे अमेरिका के रजिस्टर्ड ब्रोकर डीलर के पास सुरक्षित रखे जाएंगे। कंपनी का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म उन निवेशकों के लिए काफी मददगार साबित होगा जिन्हें ट्रेडिग का समय और अलग-अलग प्लेटफॉर्म की वजह से दिक्कत होती है। वे इस प्लेटफॉर्म से टोकनाइज्ड एसेट्स में निवेश कर सकेंगे। इस यूनिफाइड अकाउंट मार्जिन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। जिससे निवेश प्रक्रिया पहे की अपेक्षा काफी तेजी होगी।
READ MORE- क्या बदल गया है Strategy का Bitcoin मॉडल? जानिए नई प्लानिंग
2030 तक बदल सकता है फाइनेंस सेक्टर
बिटगेट की CEO Gracy Chen की मानें तो आनेवाले कुछ सालों में फाइनेंशियल एसेट्स का बड़ा हिस्सा ब्लॉकचेन पर आ सकता है। उनका कहना है 2030 तक करीब 10 प्रतिशत फाइनेंशियल एसेट्स टोकनाइज्ड फॉर्म में दिखाई पड़ सकते हैं। उनका यह भी कहना है कि निवेशकों का स्टेबलकॉइन ब्लॉकचेन सेटलमेंट में बढ़ते रुचि आरडब्ल्यू सेक्टर को एक प्रयोग से मेनस्ट्रीम मार्केट की ओर ले जा रही है।
READ MORE- क्रिप्टो जगत को झटका, Ondo Founder नहीं रहे
कंपनी पहले IPO Prime लॉन्च किया था। यह एक तरह का प्री- आईपीओ टोकनाइज्ड निवेश का प्लेटफॉर्म है। वर्तमान में बिटगेट अपने यूजर्स को 100 से ज्यादा टोकनाइज्ड स्टॉक्स, ETFs, कमोडिटीज, फॉरेक्स और गोल्ड तक पहुंच दे रहा है। इसकी बढती लोकप्रियता को देख पारंपरिक फाइनेंस सेक्टर भी टोकनाइजेशन को भविष्य मान रहा है। जेपी मॉर्गन चेस के ईटीएफ प्रोडक्ट हेड Ciarán Fitzpatrick ने कहा है कि टोकनाइजेशन पूरी फंड इंडस्ट्री को बदल सकता है। वहीं ARK Invest की रिपोर्ट की मानें तो 2030 तक टोकनाइज्ड एसेट्स का बाजार 11 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।
