Ministry of Power

PM मोदी की AC योजना से करोड़ों लोगों को फायदा, जानें कैसे

6 mins read
4K views
April 16, 2025

सरकार एक AC योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत जल्द ही करोड़ों लोगों को फायदा मिलेगा। इस योजना के तहत लोगों को हर महीने पैसे की बचत होगी और नया AC खरीदने पर अच्छी छूट का भी लाभ मिलेगा

PM Modi AC Yojana: हर साल बढ़ती गर्मी और AC की डिमांड ने सरकार को नई प्लानिंग पर काम करने के लिए मजबूर किया है। रिपोर्ट में सामने आया है कि 2021-22 में जहां 84 लाख AC बिके थे, वहीं 2023-24 में ये संख्या बढ़कर 1.1 करोड़ पहुंच गई है। बढ़ती मांग के चलते बिजली की खपत और ग्रिड पर दबाव भी तेजी से बढ़ रहा है।

सरकार ला रही नई स्कीम

सरकार अब एक AC स्कीम लाने जा रही है, जिससे लोग पुराने और ज्यादा बिजली खाने वाले AC को हटाकर नए, 5-स्टार रेटिंग वाले एनर्जी सेविंग AC खरीदें। इससे न सिर्फ बिजली की बचत होगी बल्कि आपका बिजली बिल भी काफी कम आएगा। इसके साथ ही पावर ग्रिड पर भी कम दबाव पड़ेगा।

क्या होगा फायदा?

इस योजना के तहत सरकार लोगों को कुछ खास फायदे या इंसेंटिव देने की योजना बना रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें। यह स्कीम पावर मंत्रालय और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो मिलकर तैयार कर रहे हैं। इसका मकसद India Cooling Action Plan जैसे लॉन्ग टर्म प्लान से भी मेल खाना है।

ऐसे मिलेगा फायदा

  • रीसाइक्लर को वापस करें AC: पुराने एयर कंडीशनर को सर्टिफाइड रीसाइक्लिंग सेंटर पर जमा करें और नया AC खरीदने पर छूट पाने का सर्टिफिकेट लें।
  • छूट का फायदा: Blue Star, Voltas, LG जैसे बड़े ब्रांड पुराने AC के बदले नया AC खरीदने पर ग्राहकों को छूट का फायदा दे सकते हैं।
  • बिजली बिल में छूट का फायदा: सरकार बिजली वितरण कंपनियों के साथ मिलकर नया AC खरीदने वाले ग्राहकों को बिजली बिल में छूट देने पर विचार कर रही है।

पुराने AC के बदले 5 स्टार रेटिंग वाला AC लेने पर सालाना आधार पर बिजली बिल में 6300 रुपये की बचत हो सकती है। इससे न सिर्फ लोगों की जेब पर बोझ कम होगा, बल्कि बिजली ग्रिड पर दबाव भी कम हो सकता है।

BSES दिल्ली AC रिप्लेसमेंट स्कीम

दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए इस तरह की स्कीम पहले से ही चल रही है, BSES एक स्कीम चला रहा है, जिसके तहत पुराने 3 स्टार रेटिंग वाले AC को देने के बाद जब लोग 5 स्टार रेटिंग वाला नया AC खरीदते हैं, तो उन्हें नए AC पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है, लेकिन शर्त यह है कि AC चालू हालत में होना चाहिए और प्रति CA नंबर 3 यूनिट को बदला जा सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

smartphone ban
Previous Story

बच्चों की भलाई के लिए स्कूल में बैन हुआ मोबाइल!

OpenAI app
Next Story

सैम ऑल्टमैन की नई चाल से Elon Musk की बढ़ी टेंशन

Latest from Politics

russian superyacht breaches strait of hormuz iran war update

पुतिन-ईरान की ‘सीक्रेट डील’? अमेरिकी नौसेना को ठेंगा दिखाकर जलडमरूमध्य से पार हुआ रूसी यॉट

Russian superyacht breaches strait of Hormuz:  मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका के बीच और होर्मुज जलडमरूमध्य Strait of Hormuz की नाकाबंदी के

Don't Miss