AI Feature

Samsung का नया AI फ्रिज ढूंढेगा फोन और कंट्रोल करेगा AC

3 mins read
1.4K views
April 2, 2025

Samsung का यह स्मार्ट फ्रिज न केवल फोन ढूंढेगा, बल्कि वॉयस कमांड के जरिए घर के एयर कंडीशनर या विंडो ब्लाइंड्स को भी कंट्रोल कर सकता है।

Samsung New AI Fridge: आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर जगह देखने को मिल रहा है। मोबाइल फोन में तो AI का इस्तेमाल काफी पहले से हो रहा था, लेकिन अब Samsung ने इसे फ्रिज में भी जोड़ दिया है। कंपनी ने एक नया AI-पावर्ड रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया है, जो सिर्फ खाने-पीने की चीजें ठंडी रखने के लिए ही नहीं, बल्कि आपके खोए हुए फोन को ढूंढने में भी मदद करेगा।

कैसे काम करता है यह स्मार्ट फ्रिज?

Samsung के Bespoke AI रेफ्रिजरेटर में 9-इंच का होम स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। अगर आपका फोन घर में कहीं गुम हो गया है, तो आपको बस यह कहना होगा Hi Bixby, find my phone। इसके बाद Bixby असिस्टेंट आपकी आवाज पहचानकर सही फोन पर रिंग करेगा।

यह फ्रिज सिर्फ फोन ढूंढने तक सीमित नहीं है। यह आपके घर के दूसरे स्मार्ट डिवाइसेस जैसे एयर कंडीशनर और विंडो ब्लाइंड्स को भी वॉयस कमांड के जरिए कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा, यह सिस्टम रियल-टाइम वेदर डेटा के हिसाब से खुद को एडजस्ट भी कर सकता है।

AI से और कितना स्मार्ट होगा आपका घर?

Samsung का यह AI-पावर्ड रेफ्रिजरेटर स्मार्ट होम का एक और कदम है। आने वाले समय में हम और भी ज्यादा स्मार्ट अप्लायंसेस देख सकते हैं, जो हमारे काम को और आसान बना देंगे। तो आपको क्या लगता है, क्या ये नया AI फ्रिज आपके किचन एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकता है?

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp account ban
Previous Story

Alert: WhatsApp ने 97 लाख अकाउंट किए बैन, कहीं आपका भी तो नहीं?

Robotics
Next Story

ड्रोन से भिड़ा रोबोटिक डॉगी! Video देख हैरान हुए लोग

Latest from Artificial Intelligence

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss