PM Modi El Nino: क्या भारत की विकास यात्रा को नई रफ्तार देने के लिए अब तकनीक और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की जरूरत है? नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यही संदेश दिया। PM Modi NITI Aayog Meeting 2026 में प्रधानमंत्री ने राज्यों से AI के अवसरों का लाभ उठाने, साइबर अपराध और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग जैसी चुनौतियों से निपटने और जल संरक्षण को मजबूत करने का आह्वान किया गया। बैठक में सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्री और 5 केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हर राज्य विकास की दौड़ में आगे बढ़े।
El Nino का असर भारत पर कैसे पड़ेगा? PM Modi ने राज्यों को क्या खास सलाह दी? जानें Governing Council मीटिंग की पूरी डिटेल।
PM Modi NITI Aayog Meeting 2026 में AI पर खास जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को खतरे के बजाय अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने राज्यों से युवाओं को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करने और नई तकनीकों से जोड़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन अपराधों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के साथ-साथ सुरक्षा उपायों को मजबूत करना ज़रूरी है। राज्यों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जो तकनीकी प्रगति और सामाजिक सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखें।
जल संरक्षण और अल-नीनो को लेकर दी चेतावनी
बैठक में प्रधानमंत्री ने El Nino के संभावित प्रभावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और जलवायु चुनौतियों को देखते हुए जल संरक्षण पर और अधिक ध्यान देना होगा। प्रधानमंत्री ने राज्यों से पानी बचाने के लिए प्रभावी योजनाएं लागू करने का आग्रह किया। उनका मानना है कि भविष्य की सबसे बड़ी चुनौतियों में पानी की उपलब्धता भी शामिल है इसलिए अभी से तैयारी करना जरूरी है। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में दुनिया की बेहतरीन प्रणालियों को अपनाने पर भी जोर दिया। इससे ऊर्जा सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
READ MORE: क्रिप्टो स्कैम पर सिंगापुर का बड़ा प्रहार, बचाए 42 लाख डॉलर
व्यापार समझौतों और MSME के लिए क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल में हुए अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्यों को इनका लाभ युवाओं और MSME क्षेत्र तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित उद्योगों और उद्यमियों को नए अवसरों के लिए तैयार करना जरूरी है। राज्यों को सहयोगी देशों से निवेश आकर्षित करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को और मजबूत करने की बात कही। उनका मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की विकास गाथा दुनिया के लिए प्रेरणा बन रही है।
READ MORE: Ethical Hacking क्या है? जानिए कानूनी नियम, करियर और जरूरी स्किल्स
विकसित भारत 2047 के लिए राज्यों को दिया संदेश
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 सिर्फ केंद्र सरकार का लक्ष्य नहीं है। यह हर राज्य, जिले, ब्लॉक और गांव का सामूहिक संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कृषि क्षेत्र में भी 100 जिलों की पहचान कर विशेष प्रयास करने का सुझाव दिया। साथ ही भारत के 70 करोड़ युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया। नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने भी कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को अब मध्यम और अल्पकालिक चरणों में बांटकर आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि तय समय पर परिणाम हासिल किए जा सकें।
