एलन मस्क की Pentagon में एंट्री, भविष्य की जंग पर बड़ा दांव

एलन मस्क की Pentagon में एंट्री, भविष्य की जंग पर बड़ा दांव

6 mins read
3 views
October 1, 2026

Elon Musk Pentagon : अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को Pentagon में Project Meridian शुरू करने का ऐलान किया। इसमें एलन मस्क, पामर लकी और पूर्व अमेरिकी हाउस स्पीकर न्यूत गिंगरिच अहम भूमिका निभाएंगे। प्रोजेक्ट का मकसद भविष्य की जंग और उसमें काम आने वाली सैन्य तकनीक को समझना है।

Pentagon ने भविष्य की जंग के लिए नया प्लान बनाया, Project Meridian में एलन मस्क की भूमिका।

Project Meridian में मस्क की बड़ी भूमिका

हेगसेथ ने यह घोषणा वर्जीनिया के मरीन कॉर्प्स बेस क्वांटिको में अपने ‘State of the Force’ भाषण के दौरान की। प्रोजेक्ट की निगरानी Pentagon के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर एमिल माइकल करेंगे। मस्क, लकी और गिंगरिच इसके सह-नेता होंगे। इस टीम का काम यह देखना है कि आने वाले सालों में युद्ध किस तरह बदल सकता है और अमेरिकी सेना को किन हथियारों और तकनीकों की जरूरत होगी। Pentagon के मुताबिक, फोकस भविष्य के युद्धक्षेत्र के लिए नई क्षमताएं खोजने, विकसित करने और इस्तेमाल करने पर रहेगा।

Autonomous Warfare Command भी बनेगा

हेगसेथ ने इसी कार्यक्रम में Autonomous Warfare Command बनाने की भी घोषणा की। इसे चार सितारा अधिकारी लीड करेंगे। इसका काम सेना में ड्रोन, रोबोट और दूसरी ऑटोनॉमस तकनीकों की क्षमता बढ़ाना होगा। Reuters के मुताबिक, यह 2019 में स्पेस कमांड बनने के बाद नया अमेरिकी लड़ाकू कमान है। यह कदम युद्ध में तेजी से बढ़ते ड्रोन और AI के इस्तेमाल के बीच उठाया गया है। इसके अलावा हेगसेथ ने Project Agincourt की जिम्मेदारी ओवेन वेस्ट और रिटायर्ड नेवी सील सीनियर चीफ मैक्स स्ट्रॉसर को दी है। यह प्रोजेक्ट भी भविष्य की सैन्य तकनीक और क्षमताओं पर काम करेगा।

READ MORE: Elon Musk की दौलत बढ़ी, एक दिन में कमाएं अरब डॉलर

READ MORE: Elon Musk की टनल स्टार्टअप ने फंडिंग से मचाई बड़ी हलचल

जनरल और एडमिरल पदों में 20% कटौती

तकनीक पर जोर के साथ Pentagon में वरिष्ठ सैन्य पदों में भी बड़ा बदलाव होगा। हेगसेथ ने जनरल और एडमिरल के पदों में 20% कटौती की घोषणा की है। करीब 800 ऐसे पदों पर यह बदलाव लागू होगा और लक्ष्य 1 जनवरी 2027 तक इसे पूरा करना है। हेगसेथ ने सेना में धार्मिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। इस उद्देश्य के लिए ‘रक्षा धार्मिक मामलों के कार्यालय’ (Defense Office of Religious Affairs) की स्थापना की योजना भी प्रस्तावित की गई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss