India को ‘Hellhole’ कहने वाले विवाद पर Rubio का बड़ा रिएक्शन!

India को ‘Hellhole’ कहने वाले विवाद पर Rubio का बड़ा रिएक्शन!

7 mins read
175 views
May 25, 2026

Reaction on Trump India controversyमार्को रूबियो की भारत यात्रा के दौरान प्रेसवार्ता दिए गए प्रतिक्रिया काफी चर्चा में हैं। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भारत को लेकर हो टिप्पणी और नस्लीय बयानबाजी का मद्दा ट्रेंड करने लगा। दरअसल, नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के मौजूदगी में एक पत्रकार ने साथ मौजूद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भारतीयों के खिलाफ हो रही कथित नस्लीय टिप्पणियों को लेकर सवाल पूछा।

नई दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान Marco Rubio ने सोशल मीडिया विवाद, Trump के पोस्ट और भारत-अमेरिका रिश्तों पर बड़ा बयान दिया।

ट्रंप के पुराने पोस्ट पर फिर छिड़ी बहस

प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के उस पुराने सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र किया जिसमें भारत को लेकर विवादित टिप्पणी सामने आई थी। इस सवाल पर मार्को रुबियो ने कहा कि उन्हें यह स्पष्ट नहीं था कि पत्रकार किस पोस्ट या व्यक्ति की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई बार बॉट्स, ट्रोल्स और फर्जी अकाउंट्स भी भड़काऊ बातें फैलाते हैं। हालांकि रूबियों ने साफ स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति ट्प भारत और प्रधानमंत्री Narendra Modi के बड़े समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका भारत के साथ मजबूत संबंध नहीं चाहता तो उन्हें भारत नहीं भेजा जाता। वहीं, ऑनलाइन नस्लीय टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए रूबियो  ने कहा कि दुनिया के हर देश में ऐसे लोग होते हैं जो सोशल मीडिया पर बेवकूफी भरी बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में भी ऐसे लोग मौजूद हैं।

READ MORE- Apple का ‘Gen AI’ मिशन शुरू, WWDC पर रहेंगी सबकी नजरें

भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर MEA पहले ही दे चुका है जवाब

बता दें कि यह मामला अप्रैल में सामने आए उस विवाद से जुड़ा है जब सोशल मीडिया पर भारत को हेलहोल कहे जाने वाली टिप्पणी वायरल हुई थी। उस समय Ministry of External Affairs ने बिना किसी का नाम लिए प्रतिक्रिया दी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि ऐसी टिप्पणियां भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को नहीं दर्शातीं। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के रिश्ते आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित हैं।

READ MORE- US-Iran बातचीत का असर, शेयर बाजार में जोरदार उछाल

चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं Rubio

रूबियो इनदिनों भारत में चारदिवसीय दौरा पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी से भी उनकी मुलाकात हो चुकी है। पीएम के साथ बैठक में रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी और रणनीतिक सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक हितों के लिए साथ मिलकर काम करते रहेंगे। कुल मिलाकर रूबियों ने अपने बयान में नस्लीय टिप्पणियों को गंभीर बताया, वहीं दूसरी ओर भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत और स्थिर बताने की कोशिश की।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss